{"_id":"6a03560085f2abbe61045434","slug":"nigerian-military-airstrike-kills-100-civilians-at-a-market-rights-group-claims-army-denies-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nigeria: मानवाधिकार समूह का दावा- सैन्य हवाई हमले में 100 नागरिकों की मौत, नाइजीरियाई सेना ने आरोपों को नकारा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nigeria: मानवाधिकार समूह का दावा- सैन्य हवाई हमले में 100 नागरिकों की मौत, नाइजीरियाई सेना ने आरोपों को नकारा
पीटीआई, अबुजा
Published by: Devesh Tripathi
Updated Tue, 12 May 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
सार
एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया के निदेशक ने दावा किया कि मरने वालों में ज्यादातर किशोरियां और छोटे बच्चे शामिल थे। वहीं, नाइजीरियाई सेना ने इन दावों को नकार दिया है। सेना ने कहा है कि मरने वालों में नागरिक शामिल थे, इसके सत्यापन का कोई सबूत सामने नहीं आया है।
नाइजीरियाई सेना की एयरस्ट्राइक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नाइजीरिया में सेना के एक हवाई हमले में 100 नागरिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। नाइजीरिया के अशांत उत्तरी क्षेत्र में सशस्त्र समूहों के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच एक मानवाधिकार समूह ये दावा किया है। समूह ने बताया कि सप्ताहांत में एक बाजार में हुए हवाई हमले में 100 नागरिक मारे गए हैं। हालांकि, नाइजीरियाई सेना ने इस दावे का खंडन किया है।
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि रविवार को जमाफरा राज्य के तुम्फा नामक स्थान पर एक बाजार को निशाना बनाकर सैन्य हवाई हमला किया गया। राज्य के रेड क्रॉस अधिकारी इब्राहिम बेलो गरबा ने भी इस हमले की पुष्टि करते हुए एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि कई नागरिक मारे गए थे।
मरने वालों में ज्यादातर किशोरियां और छोटे बच्चे
एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया के निदेशक ईसा सनूसी ने एपी को बताया, "अकेले एक गांव में 80 लोगों को दफनाया गया और इस बात का कोई सबूत नहीं है कि मारे गए लोगों में से कोई भी विद्रोही था। वे सभी नागरिक थे। उनमें से ज्यादातर युवा लड़कियां और छोटे बच्चे थे।"
विज्ञापन
इसके उलट नाइजीरियाई सेना ने हवाई हमले की पुष्टि की है, लेकिन कहा है कि "मीडिया में सुझाए जा रहे नागरिकों को निशाना बनाने का कोई सत्यापन योग्य सबूत सामने नहीं आया है।" सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल माइकल ओनोडा ने कहा, "नागरिक लक्ष्य नहीं हैं और नागरिकों को निशाना बनाने से बचने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।" उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में सैन्य अभियान जारी हैं।
पहले भी होती रही हैं ऐसी घटनाएं
एमनेस्टी इंटरनेशनल का यह आरोप पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र में आकस्मिक सैन्य हवाई हमलों से नागरिकों के हताहत होने की नवीनतम घटना है। गौरतलब है कि देश बोको हराम जैसे आतंकी समूहों से खतरे का सामना कर रहा है। पिछले महीने ही नाइजीरियाई वायु सेना की एक गलती से हुए हवाई हमले में 100 लोगों की मौत हो गई थी।
विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे हमलों के पीछे वायु सेना और जमीनी कर्मियों के बीच समन्वय की कमी है, जिसके कारण सैकड़ों नागरिकों की जान गई है। हालांकि, नाइजीरियाई अधिकारी इस बात पर जोर देते रहे हैं कि उनके निशाने सशस्त्र समूहों के सदस्य हैं। यह एक जटिल स्थिति है क्योंकि सशस्त्र समूह अक्सर उन क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के साथ मिल जाते हैं जहां वे सक्रिय होते हैं, जिससे उन्हें निशाना बनाना मुश्किल हो जाता है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन