{"_id":"69a5a1a919d62503ae0b6148","slug":"oil-tanker-hit-by-unmanned-boat-off-muscat-coast-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Oman: मस्कट तट पर तेल टैंकर से टकराई विस्फोटक से भरी नाव, एक भारतीय की मौत की खबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Oman: मस्कट तट पर तेल टैंकर से टकराई विस्फोटक से भरी नाव, एक भारतीय की मौत की खबर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई।
Published by: Nirmal Kant
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Oman: मस्कट गवर्नेट के तट पर एक तेल टैंकर पर मानवरहित विस्फोटक नाव के हमले में एक भारतीय चालक दल सदस्य की मौत हो गई। हमले के बाद इंजन कक्ष में आग लगी और विस्फोट हुआ, जबकि 21 अन्य चालक दल सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पढ़ें रिपोर्ट-
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Video Screengrab
विज्ञापन
विस्तार
मस्कट गवर्नेट शहर के तट पर सोमवार को एक विस्फोटक से भरी मानवरहित नाव तेल टैंकर से टकरा गई। इसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई।
ओमान के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?
ओमान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया, समुद्री सुरक्षा केंद्र ने बताया है कि तेल टैंकर एमकेडी व्योम पर मस्कट गवर्नेट के तट से 52 नॉटिकल मील दूर एक मानवरहित नाव ने हमला किया। मंत्रालय ने बताया कि इस हमले के कारण इंजन कक्ष में आग लगी और विस्फोट हुआ। इसमें चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। वहीं, चालक दल के बाकी 21 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मंत्रालय ने मृतक की राष्ट्रीयता की पुष्टि नहीं की। हालांकि, स्थानीय मीडिया ने बताया कि मृतक टैंकर पर तैनात एक भारतीय चालक दल का सदस्य था।
चालक दल में किन देशों के नागरिक?
सरकारी समाचार एजेंसी 'ओमान न्यूज एजेंसी' ने कहा, हमले से मुख्य इंजन कक्ष में आग लगी और विस्फोट हुआ, जिसमें भारतीय नागरिकता रखने वाले चालक दल के एक सदस्य की जान चली गई। समुद्री सुरक्षा केंद्र के साथ तालमेल से टैंकर में मौजूद चालक दल के 21 सदस्यों को पनामा गणराज्य के झंडे वाले वाणिज्यिक जहाज एमवी सैंड के जरिये बाहर निकाला गया। इन 21 में 16 भारतीय, चार बांग्लादेशी और एक यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं।
जहाजों को नौवहन चेतावनी जारी कर रही नौसेना
बयान में कहा गया कि ओमान की रॉयल नेवी का एक जहा क्षतिग्रस्त टैंकर की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और उसी समुद्री क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों को जरूरी नौवहन चेतावनी जारी कर रहा है। मार्शल द्वीप गणराज्य के झंडे वाला यह टैंकर करीब 59,463 मीट्रिक टन कार्गो ले जा रहा था।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- अंतहीन युद्ध में नहीं बदलेगी सैन्य कार्रवाई, ईरानी सुरक्षा ढांचा नष्ट करना मकसद
पहले भी हुआ तेल टैंकर पर हमला
एक दिन पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में एक अन्य तेल टैंकर भी हमला हुआ था। एमवी स्काइलाइट पर हुए हमले में चालक दल के चतार सदस्य घायल हो गए थे। ओमान न्यूज एजेंसी ने बताया कि स्काइलाइट के चालक दल में भारत और ईरान के नागरिक शामिल थे। सोमवार ओमान में भारतीय दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों से लगातार संपर्क में है, जो एमवी स्काइलाइट से जुड़े हादसे के बाद लापदा चालक दल के सदस्यों की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लापता चालक दल के दो सदस्यों में से एक भारतीय नागरिक है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन