फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak SC orders shifting of jailed ex-PM Khan to private hospital for medical checkup

इमरान खान को राहत: 'प्राइवेट अस्पताल में कराएं पूर्व पीएम की मेडिकल जांच', पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

Tue, 18 Aug 2026 03:48 PM IST
Pavan पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Pavan Updated Tue, 18 Aug 2026 03:48 PM IST
सार

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आंखों की जांच और इलाज के लिए इस्लामाबाद के निजी शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल के इलाज पर असंतोष जताया था। जेल प्रशासन का दावा है कि इलाज के बाद उनकी आंखों की रोशनी लगभग सामान्य हो गई है।

विज्ञापन
Pak SC orders shifting of jailed ex-PM Khan to private hospital for medical checkup
इमरान खान, पूर्व पीएम, पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को इलाज और स्वास्थ्य जांच के लिए निजी अस्पताल ले जाने का आदेश दिया है। अदालत ने यह निर्देश मंगलवार को इमरान खान की आंखों की बीमारी से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया। तीन सदस्यीय पीठ की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस शाहिद वहीद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 73 वर्षीय इमरान खान को अगले कुछ दिनों में इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया जाए। अदालत ने कहा कि यह आदेश कैदी के मौलिक अधिकारों और उसकी सेहत एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pakistan: इमरान खान की आंखों में कितना सुधार हुआ? जेल प्रशासन ने सेहत पर सुप्रीम कोर्ट में दी पूरी जानकारी
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल के इलाज से संतुष्ट नहीं थे याचिकाकर्ता
इमरान खान की आंखों की बीमारी को लेकर दायर याचिकाओं में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि वे सरकारी अस्पतालों में मिल रहे इलाज से संतुष्ट नहीं हैं और इमरान खान को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इमरान खान की आंखों की समस्या इस साल जनवरी के अंत में सामने आई थी। उन्हें दाहिनी आंख की सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन (सीआरवीओ) नाम की बीमारी हुई थी। इसके बाद उन्हें कई बार इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने कहा- आंखों की रोशनी में सुधार
अदालत में जेल प्रशासन की ओर से पेश रिपोर्ट में दावा किया गया कि इमरान खान का बीमारी सामने आने के बाद उचित इलाज कराया गया। उनका इलाज पीआईएमएस के नेत्र रोग विभाग के प्रमुख डॉ. मुहम्मद आरिफ खान और अल-शिफा ट्रस्ट आई हॉस्पिटल, रावलपिंडी के विट्रियो-रेटिनल सर्जन डॉ. नदीम कुरैशी ने किया। रिपोर्ट में कहा गया कि इलाज के बाद इमरान खान की आंखों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और उनकी दृष्टि लगभग सामान्य हो गई है। जेल अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि इमरान खान को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जेल प्रशासन ने हर संभव प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- घाटी में अशांति फैलाने की ना'पाक' साजिश: हाफिज सईद के गुर्गे का दावा-LeT ने 10 हजार आतंकियों को भेजा था कश्मीर

अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं इमरान खान
पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। इस दौरान उन्हें अलग-अलग मामलों में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। उनकी पार्टी लगातार उनके स्वास्थ्य और जेल में उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सवाल उठाती रही है। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें निजी अस्पताल में आंखों की विस्तृत चिकित्सा जांच के लिए ले जाया जाएगा। अदालत ने साफ किया कि उसका उद्देश्य इमरान खान के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed