पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani citizen molested Indian girl in Dubai

दुबई में पाकिस्तानी नागरिक ने की भारतीय बच्ची से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2019 02:48 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 06 Sep 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
Pakistani citizen molested Indian girl in Dubai
प्रतीकात्मक तस्वीर

दुबई की एक अदालत ने एक पाकिस्तानी व्यक्ति पर एक आवासीय इमारत की लिफ्ट में एक भारतीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप तय किया है। खलील टाइम्स ने बताया कि अभियोजकों के अनुसार डिलिवरी ब्वॉय के तौर पर काम करने वाला 35 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक इमारत में 16 जून को एक पार्सल पहुंचाने गया था। इस दौरान उसने इमारत की लिफ्ट में 12 वर्षीय भारतीय बच्ची को अनुचित तरीके से छुआ।

विज्ञापन

उसने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक ने ‘दुबई कोर्ट ऑफ फर्स्ट इन्स्टेंस’ में लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। यह मामला अल रफा पुलिस थाने में दर्ज कराया गया था। खलील टाइम्स ने बताया कि जांच के दौरान 34 वर्षीय एक भारतीय महिला ने बताया कि बच्ची उसके घर पढ़ने आई थी।
विज्ञापन


उसने महिला के हवाले से कहा, वह (बच्ची) कुछ कागज भूल गई थी, जिन्हें लेने के लिए उसे अपने घर जाना पड़ा। वह जब वापस लौटी, तो उसका चेहरा पीला पड़ा हुआ था। वह रो रही थी और कांप रही थी। इसके बाद लड़की ने महिला को बताया कि आरोपी ने लिफ्ट में पता पूछने के बहाने उसे अनुचित तरीके से छुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने इसके बाद एक पड़ोसी से अनुरोध किया कि वह सुरक्षा गार्ड के कक्ष में जाकर कैमरा फुटेज देखे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पुरुष एक पार्सल पहुंचाने पांचवीं मंजिल जा रहा था लेकिन उसने अपना रास्ता बदल लिया और पार्सल पहुंचाए बिना लड़की का पीछा किया।

व्यक्ति को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed