सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani Defense Minister statement against Israel Netanyahu lashes out understand the full story

'बर्दाश्त नहीं करेंगे': पाकिस्तान के रक्षा मंत्री पर भड़के नेतन्याहू, इस्राइल को बताया था मानवता के लिए कैंसर

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: Shubham Kumar Updated Fri, 10 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
सार

इस्राइल के पीएम कार्यालय ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। यह विवाद तब बढ़ा जब आसिफ ने सोशल मीडिया पर इस्राइल के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छिड़ गई।

Pakistani Defense Minister statement against Israel Netanyahu lashes out understand the full story
बेंजमिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा इस्राइल के विनाश की बात करना बेहद आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा बयान है जिसे किसी भी सरकार की ओर से बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, खासकर तब जब वह खुद को शांति का पक्षधर बताती है।

Trending Videos

इस्राइली पीएम कार्यालय का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब बीते दिनों पाकिस्तान के बड़बोले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान खूब चर्चा में रहा। आसिफ ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपने बड़बोले होने का परिचय देते हुए इस्राइल को लेकर कड़े शब्दों का प्रयोग किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों के खिलाफ खुद की रक्षा करेगा इस्राइल- गिदोन सार
इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा कि इस्राइल अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। गिदोन सार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस्राइल को कैंसर बताना न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि यह देश के अस्तित्व को मिटाने की खुली बात है। उन्होंने इसे यहूदी विरोधी मानसिकता का उदाहरण बताते हुए कहा कि इस्राइल उन आतंकियों के खिलाफ खुद की रक्षा करेगा जो उसके विनाश की बात करते हैं।

ये भी पढ़ेंः- Ukraine War: यूक्रेन में ऑर्थोडॉक्स ईस्टर पर 32 घंटे का संघर्षविराम, पुतिन का एलान; शांति की दिशा में अहम कदम

आसिफ ने क्या कहा था? 
दरअसल, बीते दिनों पाकिस्तान के बड़बोले ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर इस्राइल को बुरा और मानवता के लिए अभिशाप बताया था। आसिफ ने लेबनान में हो रही हिंसा को नरसंहार करार दिया और कहा कि निर्दोष लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अब इस्राइल ने इस बयान पर अपनी कड़ी नाराजगी जताई है। इस्राइल ने इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए इसे अस्वीकार्य करार दिया है। ऐसे में अब यह मामला अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा का विषय बन गया है, जहां एक तरफ इसे कूटनीतिक तनाव बताया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसे दोनों देशों के बीच बढ़ती बयानबाजी का हिस्सा माना जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः- पश्चिम एशिया संकट का असर: होर्मुज ने बदला दुनिया का आर्थिक संतुलन, स्थायी युद्ध विराम से ही स्थिर होगा बाजार

लेबनान में कोई युद्धविराम नहीं- नेतन्याहू
दूसरी ओर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी साफ कर दिया है कि लेबनान में कोई युद्धविराम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्राइल हिजबुल्ला के खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई जारी रखेगा और तब तक नहीं रुकेगा जब तक अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर लेता। दूसरी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के उस बयान से भी भ्रम की स्थिति बनी, जिसमें उन्होंने कहा था कि लेबनान भी युद्धविराम समझौते का हिस्सा है। इस दावे को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल ने खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed