पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani teacher helped two indian victims who were cheated by frauds

पाकिस्तानी शिक्षक ने की दो भारतीयों की मदद, हुए थे ठगी का शिकार

Mon, 26 Aug 2019 07:01 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 26 Aug 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Pakistani teacher helped two indian victims who were cheated by frauds
धोखा-धरी(डेमो)

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इस वर्ष मई से फंसे दो भारतीयों की कुरान के एक पाकिस्तानी शिक्षक ने मदद की। ये दोनों भारतीय एक ट्रैवल एजेंट की ठगी का शिकार हो गए थे। मीडिया की एक रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार मोहम्मद उस्मान और शिवकुमार केरल और तमिलनाडु के रहने वाले हैं। ये दोनों विदेश में नौकरी पाने के लिए ट्रैवल एजेंट नूर मोहम्मद के पास गए थे। एजेंट ने इन दोनों से ऑस्ट्रेलिया का वीजा बनाने के लिए दो-दो लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा।
विज्ञापन


पहले तो उन्हें थाईलैंड के टिकट उपलब्ध कराये गए और इसके बाद उनसे कहा गया कि उनके ऑस्ट्रेलियाई वीजा जल्द ही आ जाएंगे। हालांकि उन्हें थाईलैंड में प्रवेश नहीं करने दिया गया क्योंकि वे वीजा-ऑन-आगमन की सभी शर्तों को पूरा नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई अड्डे पर फंसे इन दोनों ने कॉल करके अपने रिश्तेदारों से वापसी की टिकट खरीदने के लिए कहा और इसके बाद वे भारत लौट आए। वापस लौटने पर उस्मान और शिवकुमार ने एजेंट से उनके लगभग सात-सात लाख रुपये वापस करने को कहा लेकिन एजेंट ने दावा किया कि उनका ऑस्ट्रेलिया के लिए वीजा तैयार है और यूएई होते वहां जाना उनके लिए बेहतर मार्ग होगा।


रिपोर्ट के अनुसार जब वे यूएई पहुंचे तो उन्हें अजमान में रहने की जगह दी गई। एजेंट ने उन्हें 50 धीरम (979 रुपये) दिये और देश छोड़कर चला गया और कभी नहीं लौटा। ये दोनों तब से वहां संघर्ष कर रहे थे और इसके बाद एक पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद असदुल्लाह उनकी मदद के लिए आगे आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed