सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Palestinian embassy in Egypt say Rafah crossing will reopen Monday for people returning to Gaza

Israel-Hamas Ceasefire: सोमवार से खुल रहा रफा बॉर्डर, गाजा लौटने वाले फलस्तीनियों के लिए राहत की बड़ी खबर

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 18 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Israel-Hamas Ceasefire: 12 अक्तूबर को इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम लागू होने के छह दिन बाद बड़ा घटनाक्रम सोमवार को होने वाला है। बता दें कि, मिस्र और गाजा के बीच सबसे अहम मार्ग रफा क्रॉसिंग बॉर्डर सोमवार को खुल जाएगा। जो गाजा लौटने वाले फलस्तीनियों के राहत की खबर हैं।

Palestinian embassy in Egypt say Rafah crossing will reopen Monday for people returning to Gaza
रफा बॉर्डर क्रॉसिंग (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच लागू संघर्ष विराम के छह दिन बाद मिस्र और गाजा के बीच स्थित रफा बॉर्डर क्रॉसिंग को सोमवार से फिर से खोला जाएगा। इसकी जानकारी शनिवार को मिस्र में मौजूद फलस्तीनी दूतावास ने दी। यह फैसला उन फलस्तीनियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो लंबे समय से अपने घर गाजा लौटने का इंतजार कर रहे थे।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - India-PAK Tension: पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने फिर उगला जहर, भारत को परमाणु युद्ध की दी गीदड़भभकी
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसले पर इस्राइल ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा कि रफा बॉर्डर सोमवार को उन लोगों के लिए खोला जाएगा जो गाजा लौटना चाहते हैं। दूतावास के सांस्कृतिक सलाहकार नाजी अल-नाजी ने बताया कि 'गाजा लौटने के लिए पंजीकरण कराने वाले लोगों की संख्या बहुत बड़ी है।' हालांकि उन्होंने सटीक आंकड़ा नहीं बताया। इस फैसले पर इस्राइल की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

गाजा पट्टी के लिए रफा बॉर्डर का महत्व
रफा बॉर्डर गाजा पट्टी का एकमात्र ऐसा रास्ता है जो युद्ध से पहले इस्राइल के नियंत्रण में नहीं था। मई 2024 में इस्राइल ने इस बॉर्डर के गाजा वाले हिस्से पर नियंत्रण कर लिया था, जिसके बाद से यह क्रॉसिंग बंद थी। इस बंदी के कारण हजारों लोग गाजा से बाहर या गाजा के अंदर फंसे हुए थे।

यह भी पढ़ें - Bangladesh: ढाका में हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगी भीषण आग, सभी उड़ानें हुईं रद्द; देखें तस्वीर

अकालग्रस्त इलाकों में मानवीय राहत पहुंचने की उम्मीद
अब बॉर्डर खुलने से उम्मीद है कि गाजा में फंसे नागरिकों की आवाजाही कुछ हद तक आसान होगी। हालांकि, सुरक्षा जांच और प्रक्रिया सख्त रहने की संभावना है, जिससे पार करने में वक्त लग सकता है। रफा बॉर्डर मिस्र और गाजा के बीच सबसे अहम मार्ग है। कई बार यह राजनीतिक तनाव का केंद्र भी बनता रहा है। फिलहाल इसका खुलना गाजा के लोगों के लिए एक मानवीय राहत माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed