{"_id":"6a1ba7af11e58cc9c90435ed","slug":"paris-police-detain-dozens-after-violence-erupts-during-celebrations-of-psg-win-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस में उपद्रव: PSG की जीत के जश्न में हिंसा-आगजनी, पुलिस ने दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पेरिस में उपद्रव: PSG की जीत के जश्न में हिंसा-आगजनी, पुलिस ने दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया
Sun, 31 May 2026 08:45 AM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sun, 31 May 2026 08:45 AM IST
सार
पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) की जीत के बाद पेरिस में जश्न के बीच कई स्थानों पर हिंसा और अव्यवस्था की घटनाएं सामने आईं। बड़ी संख्या में समर्थकों के सड़कों पर उतरने के बाद कुछ इलाकों में तोड़फोड़, आगजनी और पुलिस के साथ टकराव की स्थिति बन गई। पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पेरिस में लोगों ने की हिंसा-आगजनी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) की दूसरी चैंपियंस लीग खिताबी जीत के जश्न के दौरान शनिवार देर रात हिंसा भड़कने के बाद पेरिस पुलिस ने दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने राजधानी में एक पुलिस थाने में घुसने की भी कोशिश की। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में खेले गए रोमांचक फाइनल में पीएसजी ने पेनाल्टी शूटआउट में आर्सेनल को हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच समाप्त होते ही पेरिस में समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।
प्रशंसक आर्क द ट्रायम्फ के आसपास की सड़कों पर जुटे। कई लोगों ने फ्लेयर जलाए और वाहनों के हॉर्न बजाए। करीब 20,000 लोग शॉम्प्स-एलिजे क्षेत्र में एकत्र हुए, जहां पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही। पेरिस पुलिस मुख्यालय के अनुसार, छोटे-छोटे समूहों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में उपद्रव किया। कुछ लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: US: ट्रंप ने साझा की न्यूयॉर्क की गवर्नर के साथ AI-जनरेटेड तस्वीर, सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
विज्ञापन
प्रशंसकों के साथ झड़प में एक पुलिसकर्मी घायल
पुलिस ने बताया कि एक पुलिसकर्मी इस दौरान घायल हो गया। शहर के पॉश 8वें एरोंडिस्मां इलाके में स्थित एक पुलिस थाने में घुसने की कोशिश करने वाले लोगों को भी तितर-बितर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, रात 10 बजे तक 45 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका था।
पेरिस को घेरने वाली मुख्य रिंग रोड को भी कुछ समय के लिए भीड़ ने अवरुद्ध कर दिया था, लेकिन बाद में पुलिस ने रास्ता खाली करा दिया। पुलिस ने बताया कि एक बेकरी और एक रेस्तरां को भी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने पीएसजी स्टेडियम के पास 16वें एरोंडिस्मां क्षेत्र में जुटे करीब 1,000 लोगों को भी नियंत्रित किया और साइकिलों से बनाए गए बैरिकेड हटाए।
ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र: दुनिया में अमन की गारंटी बना भारत, कहा-शांति सैनिकों के प्रयासों से दुनिया भर में है स्थिरता
बीते साल गिरफ्तार किए गए थे 500 से ज्यादा लोग
पिछले वर्ष मई में पीएसजी के पहले खिताब के बाद हुए जश्न के दौरान फ्रांस की राजधानी में 201 लोग घायल हुए थे और पूरे फ्रांस में 500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी पृष्ठभूमि को देखते हुए इस बार पेरिस में हाई अलर्ट रखा गया था और पूरे शहर में 8,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।