सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Plane carrying over 100 people crashes near Aktau airport in Kazakhstan Latest News Update

Plane Crash: कजाखस्तान में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 30 से ज्यादा की मौत; 32 को बचाया गया

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 25 Dec 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार

शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि अजरबैजान एयरलाइंस का विमान अजरबैजान से रूस जा रहा था। इस बीच इसमें कुछ खराबी आ गई और क्रू की ओर से अक्तौ हवाई अड्डे से आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। हालांकि, इस दौरान विमान क्रैश हो गया।

Plane carrying over 100 people crashes near Aktau airport in Kazakhstan Latest News Update
Plane Crash - फोटो : X/@RT_com
विज्ञापन

विस्तार

कजाखस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे के पास एक विमान हादसे का शिकार हो गया है। विमान में 62 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। हादसे में अब तक 32 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 30 लोगों से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक संख्या अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन हादसे का वीडियो देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि हताहतों की संख्या काफी अधिक होगी।

Trending Videos


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अक्तौ शहर में विमान लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया और आग के गोले में तब्दील हो गया। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि अजरबैजान एयरलाइंस का विमान अजरबैजान से रूस जा रहा था। इस बीच इसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद विमान की ओर से अक्तौ हवाई अड्डे से आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। हालांकि, इस दौरान विमान क्रैश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 





विमान में कुछ लोग जीवित बचे
इससे पहले समाचार एजेंसी ने मध्य एशियाई देश के आपातकालीन मंत्रालय के हवाले से बताया कि विमान में कुछ लोग जीवित बचे हैं। आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं। वहीं, कजाखस्तान की मीडिया ने स्वास्थ्य मंत्री अकमारल अलनाजारोवा के हवाले से बताया था कि एक बच्चे समेत 12 यात्रियों को जीवित बचा लिया गया है। हमने विशेषज्ञों, ट्रॉमेटोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन समेत तमाम बचाव दलों को मौके पर भेज दिया है। एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। हम मौके पर ही सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

कैसे हुआ हादसा?
दावा किया जा रहा है कि उड़ान भरने वाले एम्ब्रेयर 190 एएचवाई8243 विमान से एक पक्षी टकरा गया। इस वजह से विमान के पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग के लिए अक्तौ एयरपोर्ट से संपर्क किया। हालांकि, इससे पहले कि विमान लैंड कर पाता, वह स्टीयरिंग फेल होने की वजह से क्रैश हो गया और उसमें धमाके के साथ आग लग गई। फिलहाल आग को बुझा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed