फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi indonesia parliament speech talk on ramayana democracy culture

PM Modi: 'भारत की नीति विस्तारवाद नहीं, विकासवाद', PM मोदी ने इंडोनेशिया को याद दिलाए रामायण काल के रिश्ते

Tue, 07 Jul 2026 03:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 07 Jul 2026 03:34 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए दोनों देशों की साझा विरासत और संस्कृति पर बात की। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि दोनों देश इतिहास के अहम मोड़ पर खड़े हैं और साझा विकास कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश रामायण काल से जुड़े हैं।

विज्ञापन
PM Modi indonesia parliament speech talk on ramayana democracy culture
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम मोदी इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। आज इंडोनेशिया की सरकार ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। इसके बाद पीएम मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया और दोनों देशों की साझा संस्कृति और विरासत पर बात की। साथ ही भविष्य में दोनों देशों के सहयोग की संभावनाओं पर भी अपने विचार रखे। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, 'आज सुबह मुझे इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पाने का भी सम्मान पाने का मौका मिला। मैं इसके लिए कोटि-कोटि भारतीयों की तरफ से इंडोनेशिया को शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया में उनका जिस तरह से स्वागत किया, उसे वे कभी भूल नहीं सकते। यह दोनों देशों की लोकतांत्रिक विरासत, साझा संस्कृति और दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक है।'
विज्ञापन



पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें
  • पीएम मोदी ने कहा, 'आज भारत और इंडोनेशिया इतिहास के अहम मोड़ पर खड़े हैं। आने वाले 25 साल दोनों देशों के लिए अहम हैं। आज इंडोनेशिया की महान धरती से मैं आपके सामने दोनों देशों के साझा विकास का विश्वास लेकर आया हूं। मैं संकल्प लेकर आया हूं कि भारत और इंडोनेशिया पूरी दुनिया को नई ऊर्जा से भर देंगे। 
  • विज्ञापन
  • 'भारत, दुनिया का वो देश है, जो विस्तारवाद नहीं विकासवाद की नीति पर चलता है। इसलिए हम भारत में कहते हैं सबका साथ, सबका विकास। आज मैं यही मंत्र, यही भावना लेकर इंडोनेशिया के आप सभी सांसद सदस्यों के बीच आया हूं। दोनों देशों के बीच भले ही हजारों किलोमीटर की दूरी है, लेकिन दोनों देशों के बीच समुद्र में सिर्फ 150 किलोमीटर की ही दूरी है। भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्र दूरी का नहीं, बल्कि सेतु का प्रतीक है। ये हमारे साझा भविष्य का केंद्र है।' 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 'इंडिया, एशिया और हिंद महासागर हमारे आपसी जुड़ाव की गवाही देते हैं। हजारों वर्षों तक भारत और इंडोनेशिया के बीच जुड़ाव रहा है। मैं आपसे भारत-इंडोनेशिया के संबंधों को नई ऊंचाई देने की अपील करता हूं। इंडिया और इंडोनेशिया सिर्फ समुद्र ही साझा नहीं करते बल्कि हमारा इतिहास भी साझा करते हैं। हमारा संबंध रामायण-महाभारत काल से है। हमारा संबंध नालंदा के ज्ञान से है, हमारा संबंध संगीत और नृत्य से है। हम विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों के जरिए जुड़े हैं। हम बाली जात्रा के उत्सव और उसके उल्लास से जुड़े हैं और स्वाद से भी जुड़े हैं।' 
  • पीएम मोदी ने कहा, 'कहा जाता है कि सदियों से पहले गुजरात से कुछ व्यापारी और सूफी संत समुद्र के रास्ते ही इंडोनेशिया आए थे। वे अपने साथ इस्लाम के विचार और इस्लाम के जीवन मूल्य भी लेकर आए। आज भी इंडोनेशिया की कला में उनकी छाप दिखाई देती है। इसलिए राष्ट्रपति सुकर्णों ने भी कहा था भारत और इंडोनेशिया के लोग रक्त और संस्कृति के संबंधों से जुड़े हैं।'

PM Modi indonesia parliament speech talk on ramayana democracy culture
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
  • 'हम लोगों ने लंबे समय तक विदेशी शासन का सामना किया है। हम दोनों देश एक ही समय स्वतंत्र हुए। आजाद देश के तौर पर संप्रभुता की बात आती है तो भारत संयुक्त राष्ट्र में इंडोनेशिया की आजादी की लड़ाई की मजबूत आवाज बना। उस दौर में बीजू पटनायक ने जो भूमिका निभाई। उससे दोनों देश और करीब आए।'
  • पीएम मोदी ने कहा, 'इसके अलावा हमें जो करीब लाता है वो है हमारा मजबूत लोकतंत्र और विविधता भरा लोकतंत्र है। भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं और इंडोनेशिया तीसरा सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत की तरह इंडोनेशिया में भी सैंकड़ों भाषाएं और परंपरा हैं। हम दोनों ने अपने लोकतंत्र में इस विविधता को अपनी एकता की नींव बना लिया है।'
  • '1950 में जब भारत ने पहला गणतंत्र दिवस मनाया था, उसमें पहले मुख्य अतिथि राष्ट्रपति सुकर्णों ही थे। राष्ट्रपति सुकर्णों और पंडित नेहरू ने कहा था कि आजाद देशों को अपने फैसले खुद लेने का अधिकार है।'
  • 'आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमारे यहां भी पिछले एक दशक में 25 करोड़ से ज्यादा भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं। इसलिए जब भारत और इंडोनेशिया साथ खड़े होते हैं तो दुनिया का विश्वास मजबूत होता है कि लोकतंत्र अवसर देता है, लोकतंत्र विश्वास देता है और लोकतंत्र भविष्य बनाता है। मुझे अटूट विश्वास है कि हमारी साझा आकांक्षाएं भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।'
  • 'भारत में हम विकसित भारत 2047 का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। अपने लक्ष्यों को हासिल करने में हम एक दूसरे के सहयोगी बन सकते हैं। हम दुनिया की सबसे युवा आबादी हैं और दुनिया की तेजी से आगे बढ़ रही बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हम दोनों बड़ी समुद्री ताकत हैं और हम वैश्विक दक्षिण की आवाज भी हैं। हम प्राचीन सभ्यताएं भी हैं और भविष्य के प्राकृतिक साझेदार भी हैं। हमें एक दूसरे का साझेदार और एक दूसरे की ताकत बनना होगा। भारत और इंडोनेशिया में जो सद्भाव और विश्वास है, हमें उसे अपने नागरिकों के लिए अवसरों में बदलना है।'

  • दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 25 अरब डॉलर पहुंचा है। भारत की 100 कंपनियां इंडोनेशिया में काम कर रही हैं। हालांकि आगे असीमित संभावनाएं हमारा इंतजार कर रही हैं।
  • भारत और इंडोनेशिया के बीच अनंत आकाश छूने का सामर्थ्य है। स्पेस टेक्नोलॉजी, क्षमता निर्माण, सैटेलाइन निर्माण में साथ काम कर सकते हैं। 
  • आतंकवाद जैसे विषयों पर भारत और इंडोनेशिया की एक राय रही है। पहलगाम हमले के वक्त इंडोनेशिया ने भारत का समर्थन किया। 
  • भारत और इंडोनेशिया का मानना है कि सिक्योरिटी काउंसिल में सुधार जरूरी हैं और अब इन्हें टाला नहीं जा सकता। दोनों देश विकासशील देशों की चिंताओं को वैश्विक चर्चा में लाने की कोशिश कर रहे हैं। 
  • भारत मुक्त, समावेशी हिंद प्रशांत महासागर का समर्थक है और यहां नौवहन की आजादी का समर्थन है। हमारी एक्ट ईस्ट नीति भी आसियान पर केंद्रित है। भारत और इंडोनेशिया इस दिशा में निरंतर काम करते रहें।
  • पीएम मोदी ने कहा कि हम अपने साझा इतिहास को भविष्य की शक्ति बनाएं। इसके लिए हमें भारत-इंडोनेशिया सांस्कृतिक डायलॉग शुरू करना चाहिए। नई पीढ़ी को इस ऐतिहासिक चेतना से जोड़ना चाहिए।
  • पीएम मोदी ने कहा कि हम डिफेंस और सुरक्षा को मजबूत करेंगे। इनके अलावा साइबर चुनौती, समुद्री चुनौतियां और उभरती हुए चिंताओं का मिलकर सामना करेंगे। 
  • दो महान समुद्री राष्ट्रों के बीच साझा समुद्री भूगोल को साझा समृद्धि में बदलेंगे। साबांग से ग्रेट निकोबार तक, मलक्का गेटवे से इंडो पैसिफिक तक हम कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक, न्यू इकॉनोमी और मेरीटाइम सिक्योरिटी और व्यापार में नए अवसर पैदा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed