{"_id":"6985e16831880e31da0504f9","slug":"pm-modi-prevented-russia-from-launching-a-nuclear-attack-on-ukraine-says-poland-s-deputy-foreign-minister-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wladyslaw Bartoszewski: 'पीएम मोदी ने रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका', पोलैंड के मंत्री का बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Wladyslaw Bartoszewski: 'पीएम मोदी ने रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका', पोलैंड के मंत्री का बयान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 06 Feb 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार
Wladyslaw Bartoszewski: पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक स्तर पर सकारात्मक भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमले से रोका और भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति मजबूत की। भारत-पोलैंड संबंध, रणनीतिक साझेदारी और अमेरिका के साथ व्यापार सौदे को लेकर बार्टोशेव्स्की ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-
व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की
- फोटो : फेसबुक/व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की
विज्ञापन
विस्तार
पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्तर पर सकारात्मक भूमिका निभाई। बार्टोशेव्स्की ने कहा कि पीएम मोदी ने रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमले से रोका था।
बार्टोशेव्स्की ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में भारत के साथ पोलैंड के सौहार्दपूर्ण संबंधों की चर्चा की। उन्होंने कहा, हमारे भारत के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। हम दुनिया में भारत की भूमिका को स्वीकार करते हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध में पीएम मोदी की भूमिका पर क्या कहा?
फिर उन्होंने रूस-यूक्रेन जंग में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका पर प्रकाश डाला। बार्टोशव्स्की ने कहा, जैसा कि मैंने नई दिल्ली में अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 के आखिर में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी और उन्हें यूक्रेन में सामरिक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की कोशिश करने से रोका था। यह एक सकारात्मक भूमिका थी जो प्रधानमंत्री मोदी ने निभाई। भारत दुनिया के मामलों में सकारात्मक भूमिका निभाता है और मुझे उम्मीद है कि यह जारी रहेगा।
पीएम मोदी के पोलैंड दौरे को याद करते हुए बार्टोशेव्स्की ने कहा, हमने 2024 में पीएम मोदी के साथ एक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। तब वह भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर पोलैंड आए थे। वह 45 साल में हमारे देश आने वाले वो भारत के पहले पीएम थे। यह एक बहुत अच्छी यात्रा थी।
उन्होंने आगे कहा, अब हमने ईयू के साथ विदेश व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। हम भी इसका हिस्सा हैं। मैं अभी विदेश मंत्रालय से लौटा हूं, जहां हमने सैन्य सहयोग, डिजिटल उद्योग सहयोग, सुरक्षा मुद्दे, हाई-टेक में आईटी निवेश, अंतरिक्ष में सहयोग और अन्य चीजों से जुड़े कई व्यावहारिक कदमों पर चर्चा की।
ये भी पढ़ें: 'EVM छोड़ मतपत्रों पर वापसी तकनीक और प्रगति विरोधी सोच', प्रल्हाद जोशी ने की कर्नाटक सरकार की आलोचना
'भारत एक बहुत बड़ी आर्थिक ताकत'
जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत ने दूसरे देशों की तुलना में अमेरिका के साथ ज्यादा फायदेमंद व्यापार समझौता किया है, तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारत एक बहुत बड़ी आर्थिक शक्ति है। आप अब दुनिया में जीडीपी के मामले में चौथे नंबर पर हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने यह साफ कर दिया है कि आपका लक्ष्य बहुत जल्द दुनिया की तीसरी बड़ी शक्ति बनना है। भारत एक बहुत बड़ा बाजार है। लगभग डेढ़ अरब लोग यहां रहते हैं और इस वजह से भी यह एक बहुत ही उन्नत बाजार है। इतनी क्षमता वाले देश को नजरअंदाज करना समझदारी नहीं है।
भारत-अमेरिका व्यापार सौदे पर क्या बोले?
भारत-अमेरिका व्यापार सौदे पर पोलैंड के उप विदेश मंत्री ने कहा, व्यापार सौदा होना बेहतर है, क्योंकि आम तौर पर टैरिफ खुशहाली की गारंटी नहीं हैं। अगर आप किसी चीज पर टैरिफ लगाते हैं, तो ये टैरिफ आमतौर पर आमतौर पर उपभोक्ता ही चुकाता है, इसलिए मुझे लगता है कि टैरिफ जितने कम होंगे, उतना ही अच्छा होगा। यह अच्छी बात है कि भारत और अमेरिका एक ऐसे समझौते पर पहुंचे जिससे टैरिफ में भारी कटौती की गई।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन