Droupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति निवास पर 'एट होम' स्वागत समारोह का किया आयोजन, ये नेता हुए शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को राष्टपति निवास, बोलारुम, सिकंदराबाद में 'एट होम' स्वागत समारोह आयोजित किया। यह राष्ट्रपति निवासों में से एक है, जहां राष्ट्रपति कभी-कभी आम नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों से मिलती हैं। इस कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल जिन्सू देव वर्मा और मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू 17 दिसंबर को राष्टपति निवास बोलारूम में अपनी शीतकालीन यात्रा के लिए पहुंची थीं। राष्ट्रपति साल में कम से कम एक बार इस निवास का दौरा करती हैं और यहां से आधिकारिक कार्यकुशलता से अपने सरकारी कामकाज को भी संचालित करती हैं।
खबर अपडेट की जा रही है..