सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Trump signature will appear on American currency in a first for a sitting US president

US: अमेरिकी मुद्रा पर होंगे ट्रंप के हस्ताक्षर, पद पर रहते हुए ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले राष्ट्रपति

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 27 Mar 2026 09:13 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर वहां की मुद्रा पर दिखाई देंगे। यह एक ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले कभी भी पद पर बैठे राष्ट्रपति के हस्ताक्षर करेंसी पर नहीं हुए हैं।

President Trump signature will appear on American currency in a first for a sitting US president
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका की करेंसी डॉलर में बड़ा बदलाव होने वाला है। जल्द ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर अमेरिकी नोटों पर दिखाई देंगे। साल 1861 में डॉलर बिल की शुरुआत होने के बाद यह पहली बार है, जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर देश की मुद्रा पर होंगे। अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा लिया गया यह फैसला, इस साल अमेरिकी आजादी की 250वीं सालगिरह के जश्न के मौके पर लिया गया है।
Trending Videos


अमेरिकी ट्रेजरर ब्रैंडन बीच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप के हस्ताक्षर ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के हस्ताक्षर के साथ अमेरिकी मुद्रा पर नजर आएंगे। यह इतिहास में पहली बार हो रहा है। यह राष्ट्रपति के नेतृत्व और देश के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है, जिसका देश पर लंबे समय तक प्रभाव रहेगा। बीच ने आगे कहा इतिहास में राष्ट्रपति की पहचान अमेरिका के 'स्वर्ण युग' के आर्थिक सुधारों के निर्माता के रूप में है। अमेरिकी मुद्रा पर उनके हस्ताक्षर होना न केवल सही है, बल्कि वह इसके हकदार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चीन का बड़ा बयान: 'हमारे साझा हित मतभेदों से ज्यादा अहम, भारत के साथ संबंध सुधार-विकास के सही रास्ते पर

इससे पहले इसी महीने एक संघीय कला आयोग ने 24 कैरेट सोने के एक खास सिक्के के डिजाइन को मंजूरी दी थी। इस सिक्के पर राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर है और इसे भी आजादी की 250वीं सालगिरह के जश्न के हिस्से के रूप में तैयार किया गया है।

ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में देश आर्थिक विकास, डॉलर के दबदबे और वित्तीय मजबूती के रास्ते पर है। उन्होंने कहा देश की ऐतिहासिक उपलब्धियों और राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप को सम्मान देने के लिए अमेरिकी डॉलर पर उनके नाम से बेहतर कोई और तरीका नहीं हो सकता। आजादी की 250वीं सालगिरह पर इस ऐतिहासिक मुद्रा को जारी करना बिल्कुल सही है

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed