{"_id":"68d2ac7d7bfd69246608b35f","slug":"president-trump-speech-in-unga-says-about-us-tariffs-and-other-issues-know-all-updates-in-hindi-2025-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UNGA: 'रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध की फंडिंग कर रहे भारत-चीन', संयुक्त राष्ट्र में ट्रंप का बड़ा आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UNGA: 'रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध की फंडिंग कर रहे भारत-चीन', संयुक्त राष्ट्र में ट्रंप का बड़ा आरोप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 23 Sep 2025 07:49 PM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण दिया। उन्होंने यहां एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम कराने का श्रेय लिया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की। उन्होंने रूसी तेल खरीदने पर भारत-चीन पर बड़ा आरोप लगाया। जानिए ट्रंप ने क्या-क्या कहा...।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।
- फोटो : youtube/@unitednations
विज्ञापन
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण दिया। यहां ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम कराने का श्रेय लिया। साथ ही रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत और चीन पर बड़ा आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने टैरिफ, परमाणु हथियार, अवैध अप्रवासन समेत कई मुद्दों पर बात की। जानें ट्रंप ने क्या-क्या कहा...?
'रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन में युद्ध की फंडिंग कर रहे चीन और भारत'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन और भारत रूसी तेल खरीद कर यूक्रेन में चल रहे रूसी युद्ध की फंडिंग कर रहे हैं। चीन और भारत रूसी तेल खरीद कर इस युद्ध को वित्तपोषित करने वाले मुख्य देश हैं।
नाटो देशों की आलोचना की, रूस को दी धमकी
ट्रंप ने कहा कि नाटो देशों ने भी रूसी ऊर्जा और रूसी ऊर्जा उत्पादों पर ज्यादा रोक नहीं लगाई है। मुझे लगभग दो सप्ताह पहले यह पता चला और मैं इससे खुश नहीं था। वे अपने ही खिलाफ युद्ध की फंडिंग कर रहे हैं। किसने इसके बारे में सुना है? अगर रूस युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता करने को तैयार नहीं होता तो अमेरिका उस पर कड़े टैरिफ़ लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेरा मानना है कि इससे रक्तपात बहुत जल्दी रुक जाएगा। इन टैरिफ्स के प्रभावी होने के लिए यूरोपीय देशों को हमारे साथ मिलकर ठीक यही उपाय अपनाने होंगे।
भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम का फिर लिया श्रेय
ट्रंप ने कहा कि मैंने अपने सात महीने के प्रशासन में सात देशों में चल रहे अकल्पनीय युद्ध को समाप्त कराया। इनमें कंबोडिया-थाईलैंड, कोसोवो-सर्बिया, कांगो-रवांडा, भारत-पाकिस्तान, इस्राइल-ईरान, मिस्र और इथोपिया और आर्मेनिया-अजरबैजान शामिल हैं। यह बहुत बुरा है कि ये काम संयुक्त राष्ट्र के बजाय मुझे करने पड़े। दुख की बात है कि इन सभी मामलों में संयुक्त राष्ट्र ने इनमें से किसी में भी मदद करने की कोशिश नहीं की।
लोग चाहते हैं मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिले: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि हर कोई कहता है कि मुझे युद्ध विराम की उपलब्धियों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। लेकिन मेरे लिए असली पुरस्कार वे बेटे और बेटियां होंगे जो अपने माता-पिता के साथ बड़े होंगे क्योंकि लाखों लोग अब अंतहीन और अपमानजनक युद्धों में नहीं मारे जा रहे हैं। मुझे पुरस्कार जीतने की नहीं, बल्कि जान बचाने की परवाह है। हमने सात युद्धों में लाखों लोगों की जान बचाई। और हमारे पास और भी हैं जिन पर हम काम कर रहे हैं।
Trending Videos
#WATCH | At the 80th session of the United Nations General Assembly (UNGA), US President Donald Trump says, "...China and India are the primary funders of the ongoing war by continuing to purchase Russian oil. But inexcusably, even NATO countries have not cut off much Russian… pic.twitter.com/Cy2cDhwfg6
— ANI (@ANI) September 23, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
'रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन में युद्ध की फंडिंग कर रहे चीन और भारत'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन और भारत रूसी तेल खरीद कर यूक्रेन में चल रहे रूसी युद्ध की फंडिंग कर रहे हैं। चीन और भारत रूसी तेल खरीद कर इस युद्ध को वित्तपोषित करने वाले मुख्य देश हैं।
नाटो देशों की आलोचना की, रूस को दी धमकी
ट्रंप ने कहा कि नाटो देशों ने भी रूसी ऊर्जा और रूसी ऊर्जा उत्पादों पर ज्यादा रोक नहीं लगाई है। मुझे लगभग दो सप्ताह पहले यह पता चला और मैं इससे खुश नहीं था। वे अपने ही खिलाफ युद्ध की फंडिंग कर रहे हैं। किसने इसके बारे में सुना है? अगर रूस युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता करने को तैयार नहीं होता तो अमेरिका उस पर कड़े टैरिफ़ लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेरा मानना है कि इससे रक्तपात बहुत जल्दी रुक जाएगा। इन टैरिफ्स के प्रभावी होने के लिए यूरोपीय देशों को हमारे साथ मिलकर ठीक यही उपाय अपनाने होंगे।
भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम का फिर लिया श्रेय
ट्रंप ने कहा कि मैंने अपने सात महीने के प्रशासन में सात देशों में चल रहे अकल्पनीय युद्ध को समाप्त कराया। इनमें कंबोडिया-थाईलैंड, कोसोवो-सर्बिया, कांगो-रवांडा, भारत-पाकिस्तान, इस्राइल-ईरान, मिस्र और इथोपिया और आर्मेनिया-अजरबैजान शामिल हैं। यह बहुत बुरा है कि ये काम संयुक्त राष्ट्र के बजाय मुझे करने पड़े। दुख की बात है कि इन सभी मामलों में संयुक्त राष्ट्र ने इनमें से किसी में भी मदद करने की कोशिश नहीं की।
#WATCH | At the 80th session of the United Nations General Assembly (UNGA), US President Donald Trump says, "...Everyone says that I should get the Nobel Peace Prize for each one of these achievements. But for me, the real prize will be the sons and daughters who live to grow up… https://t.co/1vuCZuxjvF pic.twitter.com/hRCdBVZL6b
— ANI (@ANI) September 23, 2025
लोग चाहते हैं मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिले: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि हर कोई कहता है कि मुझे युद्ध विराम की उपलब्धियों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। लेकिन मेरे लिए असली पुरस्कार वे बेटे और बेटियां होंगे जो अपने माता-पिता के साथ बड़े होंगे क्योंकि लाखों लोग अब अंतहीन और अपमानजनक युद्धों में नहीं मारे जा रहे हैं। मुझे पुरस्कार जीतने की नहीं, बल्कि जान बचाने की परवाह है। हमने सात युद्धों में लाखों लोगों की जान बचाई। और हमारे पास और भी हैं जिन पर हम काम कर रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की
ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में अपार क्षमता है। लेकिन यह उस क्षमता के करीब भी नहीं पहुंच पा रहा है। कम से कम अभी तो ऐसा लगता है कि वे बस एक बहुत ही कड़े शब्दों वाला पत्र लिखते हैं और फिर उस पर अमल नहीं करते। संयुक्त राष्ट्र खोखला हो गया और खोखले शब्दों से युद्ध हल नहीं होते। संयुक्त राष्ट्र को युद्धों को समाप्त करने पर ध्यान देना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र हमारे लिए नहीं है। अगर सदस्य देश इसका प्रभावी ढंग से उपयोग करने को तैयार हों, तो इस संगठन में काफी ताकत है।
फलस्तीन को देश का दर्जा देने का प्रस्ताव खारिज
ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में फलस्तीन को देश का दर्जा देने का प्रस्ताव खारिज कर दिया। ट्रंप ने कहा कि फलस्तीनी देश को मान्यता देना हमास के लिए बहुत बड़ी बात होगी। जो लोग शांति चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होना चाहिए। गाजा में युद्ध तुरंत बंद होना चाहिए। सभी 20 बंधकों को बिना किसी देरी के रिहा किया जाए।
अमेरिका का स्वर्णिम काल चल रहा: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था सबसे मजबूत है। हमारी सीमाएं सबसे मजबूत हैं। सेना सबसे मजबूत है और दोस्ती मजबूत है। ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिका स्वर्णिम युग है। उन्होंने कहा कि अमेरिका व्यापार करने के लिए पृथ्वी पर सबसे अच्छा देश है। अमेरिका को पहले की तरह फिर से सम्मान मिल रहा है।
परमाणु हथियार सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा, ईरान पर साधा निशाना
ट्रंप ने कहा कि परमाणु हथियार वैश्विक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता।
टेलीप्रॉम्पटर चलाने वाला बड़ी मुसीबत में हैं: ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने भाषण शुरू किया तो टेलीप्रॉम्पटर खराब हो गया। इस पर ट्रंप बोले कि उन्हें बिना टेलीप्रॉम्प्टर के बोलने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कह सकता हूं कि जो भी इस टेलीप्रॉम्प्टर को चला रहा है। वह बड़ी मुसीबत में है।

ट्रंप ने भाषण में क्या-क्या कहा?
- ट्रंप ने सभी देशों से जैविक हथियारों के विकास को रोकने का आह्वान किया। उन्होंने जैविक हथियार संधि को लागू करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय प्रयास का नेतृत्व करने का संकल्प लिया।
- ट्रंप ने अवैध प्रवासन को सबसे बड़ा मुद्दा घोषित किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र पर वैश्विक प्रवासी संकट को वित्तपोषित करने और बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
- ट्रंप ने कहा कि 2024 में जर्मन जेलों में लगभग 50 फीसदी कैदी विदेशी नागरिक या प्रवासी थे, जबकि स्विट्जरलैंड में यह आंकड़ा 72% है। जब जेलें शरणार्थियों से भरी हों तो खुली सीमाओं के असफल प्रयोग को समाप्त करने का समय आ गया है।
- ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र पर हमला बोलते हुए कहा कि यह न केवल वैश्विक समस्याओं का समाधान करने में विफल है, बल्कि नई समस्याएं पैदा कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र पश्चिमी देशों और उनकी सीमाओं पर हमले के लिए धन मुहैया करा रहा है। संगठन को आक्रमणों को रोकना चाहिए, न कि उन्हें पैदा या वित्तपोषित करना चाहिए।
- ट्रंप ने चेतावनी दी कि यूरोप गंभीर संकट का सामना कर रहा है। महाद्वीप पर अवैध विदेशियों की ऐसी सेना ने आक्रमण किया है जैसा दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा।
- अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में जहरीली दवाओं की तस्करी करने वाले प्रत्येक तस्कर को चेतावनी दे रहा हूं। हम आपको नष्ट कर देंगे।
- ट्रंप ने जलवायु परिवर्तन को इतिहास की सबसे बड़ी धोखाधड़ी कहा। उन्होंने कहा कि अमेरिका पर कार्बन उत्सर्जन में कटौती का दबाव है, वहीं दूसरे देश प्रदूषण के हर नियम को तोड़ रहे हैं। अमेरिका को वैश्विक जलवायु नीतियों का बोझ नहीं उठाना चाहिए, जबकि उसके प्रतिस्पर्धी देश प्रदूषण कर रहे हैं।
- अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि देशों के बीच निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए व्यापार पारस्परिक होना चाहिए। टैरिफ एक रक्षा तंत्र है। इसका जिसका उद्देश्य अमेरिकी हितों की रक्षा करना है।
- ट्रंप ने कहा, ''मेरी ब्राज़ील के नेता के साथ अच्छी बातचीत हुई। हम अगले सप्ताह मिलेंगे।''
- ट्रंप ने 2026 में अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ में शामिल होने के लिए वैश्विक नेताओं को न्योता दिया।