सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Rat poison found in infant food, company recalls product

बेबी फूड में खतरनाक रसायन: नवजातों के खाने में चूहे मारने वाला जहर मिला, कंपनी ने बाजार से वापस मंगाए उत्पाद

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Dubey Updated Mon, 20 Apr 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

हिप्प ने ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया और चेक रिपब्लिक में अपने कुछ बेबी फूड जार बाजार से वापस मंगाए हैं, क्योंकि नमूनों में चूहे मारने वाले जहर के अंश पाए गए। कंपनी ने कहा कि उत्पाद फैक्ट्री से सुरक्षित निकले थे और यह मामला बाहरी आपराधिक छेड़छाड़ का लग रहा है।

Rat poison found in infant food, company recalls product
बेबी फूड में जहर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बेबी फूड बनाने वाली कंपनी हिप्प ने अपने कुछ बेबी फूड जार बाजार से वापस मंगाने का फैसला किया है। यह कदम तब उठाया गया जब ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य में लिए गए नमूनों में चूहे मारने वाले जहर के अंश पाए गए। अधिकारियों ने रविवार को इसकी पुष्टि की।

Trending Videos


अधिकारियों का मानना है कि ऑस्ट्रिया के स्पार सुपरमार्केट से बेचे गए 5 महीने के बच्चों के लिए गाजर और आलू से बने 190 ग्राम (6.7 औंस) के शिशु आहार के जार में मिलावट की गई थी। पहला संदिग्ध नमूना शनिवार को पॉजिटिव पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने कहा- फैक्ट्री से उत्पाद सुरक्षित निकले थे

कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि यह रिकॉल हमारी ओर से किसी उत्पाद या गुणवत्ता में कमी के कारण नहीं है। जार हमारी फैक्ट्री से पूरी तरह सही हालत में निकले थे। यह मामला एक आपराधिक कृत्य से जुड़ा है, जिसकी जांच संबंधित एजेंसियां कर रही हैं।

पुलिस ने जारी की चेतावनी

ऑस्ट्रिया के बर्गेनलैंड पुलिस ने कहा कि संदिग्ध जार के नीचे सफेद स्टिकर पर लाल गोला बना हो सकता है। इसके अलावा कुछ और संकेत भी दिए गए हैं:

  • ढक्कन टूटा हुआ या पहले से खुला दिखे।
  • जार खोलने पर सामान्य पॉप आवाज न आए।
  • भोजन से अजीब या खराब गंध आए।

पुलिस ने लोगों से ऐसे किसी भी उत्पाद का उपयोग न करने की अपील की है।

कई देशों में बिक्री रोकी गई

हिप्प ने एहतियातन ऑस्ट्रिया के स्पार, यूरोस्पार, इंटरस्पार और मैक्सिमार्कट स्टोर्स में बिकने वाले अपने सभी बेबी फूड जार वापस मंगाने का फैसला किया है। ग्राहकों को बिना रसीद के भी पूरा रिफंड दिया जाएगा। वहीं स्लोवाकिया और चेक गणराज्य के विक्रेताओं ने भी कंपनी के सभी बेबी फूड जार बिक्री से हटा दिए हैं।

ग्राहक की शिकायत के बाद सामने आया मामला

पुलिस के मुताबिक, एक ग्राहक ने शिकायत की थी कि एक जार से छेड़छाड़ की गई लग रही है। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी बच्चे ने उस बेबी फूड का सेवन नहीं किया।

कितना खतरनाक है चूहे मारने वाला जहर?

ऑस्ट्रियन एजेंसी फॉर हेल्थ एंड फूड सेफ्टी के अनुसार, चूहे मारने वाले जहर में आमतौर पर ब्रोमाडियोलोन नामक रसायन होता है, जो खून को जमने से रोकता है। इसे खाने पर शरीर में गंभीर ब्लीडिंग हो सकती है।

संभावित लक्षण:

  • मसूड़ों से खून आना
  • नाक से खून बहना
  • शरीर पर नीले निशान पड़ना
  • मल में खून आना

एजेंसी ने बताया कि इसके लक्षण सेवन के दो से पांच दिन बाद तक सामने आ सकते हैं। फिलहाल अधिकारियों ने मामले को आपराधिक छेड़छाड़ मानते हुए जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि बेबी फूड जार में जहर कब और कैसे मिलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed