सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Republican presidential candidate Donald Trump says Kamala Harris is unfit to rule

US: 'कमला हैरिस शासन करने के योग्य नहीं', डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति को उग्र तौर पर वामपंथ समर्थक कहा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 25 Jul 2024 08:52 AM IST
विज्ञापन
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा कि अगर कमला हैरिस आपसे जो बाइडन की मानसिक अक्षमता के बारे में इतनी बेशर्मी से झूठ बोल सकती हैं, तो वह आपसे किसी भी बारे में झूठ बोलेंगी। उन पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता।

Republican presidential candidate Donald Trump says Kamala Harris is unfit to rule
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में लगातार हलचल मची हुई है। रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स की तरफ से कमला हैरिस मैदान में हैं। यहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उपराष्ट्रपति शासन करने के योग्य नहीं हैं। साथ ही उन्हें उग्र तौर पर वामपंथ का समर्थन करने वाली पागल भी बताया। 

Trending Videos


गौरतलब है, रविवार को 81 साल के जो बाइडन ने अचानक से एलान किया था कि वह राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने भारतवंशी कमला हैरिस के नाम का समर्थन किया था। 59 वर्षीय उपराष्ट्रपति अब डेमोक्रेटिक की संभावित उम्मीदवार हैं और उन्हें अगस्त में आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े तीन साल से झूठ बोल रहीं
78 साल के ट्रंप ने डेमोक्रेटिक की ओर से हैरिस के संभावित उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जमकर तीखा हमला बोला। कहा, 'साढ़े तीन साल से झूठ बोलने वाली कमला हैरिस बाइडन के हर गलत फैसले के पीछे रही हैं। वह उग्र तौर पर वामपंथ का समर्थन करने वाली पागल हैं। अगर उन्हें कभी पद पर आने का मौका मिला तो वह देश को तबाह कर देगी। हम ऐसा नहीं होने देंगे।'

मैं अच्छा नहीं बनने वाला
उन्होंने तालियों के बीच अपने समर्थकों से पूछा, 'मुझे अच्छा व्यवहार करना चाहिए था। वे कहते हैं कि जब मुझे गोली लगी तो मेरे साथ कुछ हुआ। मैं अच्छा व्यवहार करने लगा। जब आप इन लोगों से निपट रहे होते हैं, तो वे बहुत खतरनाक लोग होते हैं। जब आप इनके खिलाफ काम कर रहे होते हैं तो आप सच में बहुत अच्छे नहीं बन सकते। आप वाकई अच्छे नहीं हो सकते। इसलिए अगर आपको कोई आपत्ति न हो, तो मैं अच्छा व्यवहार नहीं करने वाला। क्या यह ठीक है?'

देश को तेजी से बर्बाद कर देंगी हैरिस
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'कमला हैरिस अमेरिकी इतिहास में सबसे उदार निर्वाचित राजनेता हैं। वह एक अति-उदारवादी राजनीतिज्ञ हैं। वह भयानक है। वह बर्नी सैंडर्स की तुलना में अधिक उदार हैं। अगर वह कभी सत्ता में आईं, तो वह इस देश को तेजी से बर्बाद कर देगी। वह सीमा की रखवाली करने वाली थीं, लेकिन वह कभी सीमा पर नहीं गईं।'

बाइडन पर भी हमला
डोनाल्ड ट्रंप इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कमला हैरिस पर हमला बोलते हुए जो बाइडन को भी घेर लिया। कहा, 'उन्हें भयानक राष्ट्रपति ने नियुक्त किया था। यह आदमी अपने तहखाने में राष्ट्रपति कैसे बन गया। वह अपने तहखाने में ही रहे। हमने पहली बार की तुलना में दूसरी बार बहुत बेहतर प्रदर्शन किया। यह शख्स राष्ट्रपति कैसे बन गया। उन्होंने साढ़े तीन साल में इस देश के साथ क्या किया है। हम इसे बदलने जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने हमारे देश के साथ जो किया है वह अकल्पनीय है।'

उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि हैरिस झूठ बोल रही हैं। उन्होंने कहा, 'अगर कमला आपसे जो बाइडन की मानसिक अक्षमता के बारे में इतनी बेशर्मी से झूठ बोल सकती हैं, तो वह आपसे किसी भी चीज़ के बारे में झूठ बोलेंगी। उन पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता। कुटिल जो बाइडन की तरह ही कमला हैरिस भी नेतृत्व करने के लिए अयोग्य हैं। वह एक साल में हमारे देश को बर्बाद कर देंगी। यह देश बर्बाद हो जाएगा।'

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि कमला के लिए वोट करना बेईमानी, अक्षमता, कमजोरी और नाकामी के चार और साल के लिए वोट है।

डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में बाइडन की जगह हैरिस के आने के बाद अपने पहले भाषण में ट्रंप ने आरोप लगाया कि कमला जिस चीज को छूती हैं, वह पूरी तरह से तबाही में बदल जाती है। उन्होंने अपने भाषण में हैरिस का 45 बार जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed