सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Russia hits Ukraine’s Odesa port

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह को फिर बनाया निशाना, मार गिराए 13 शाहिद ड्रोन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 16 Aug 2023 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

ओडेसा के गवर्नर ओलेह कीपर ने बुधवार को बताया कि डेन्यूब में स्थित बंदरगाह और अनाज ढांचे को मुख्य रूप से निशाना बनाया गया था। हालांकि, कीपर का कहना है कि हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। 
 

Russia hits Ukraine’s Odesa port
Russia-Ukraine War - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार

रूस ने बीती रात दक्षिणी यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा पर फिर से हवाई हमले किए। वहीं, उसने शहर की ओर निशाना बनाकर दागे गए 13 शाहिद ड्रोन मार गिराए। इसके अलावा डेन्यूब नदी पर स्थित एक बंदरगाह को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

Trending Videos

किसी के हताहत की खबर नहीं
ओडेसा के गवर्नर ओलेह कीपर ने बुधवार को बताया कि डेन्यूब में स्थित बंदरगाह और अनाज बुनियादी ढांचा को मुख्य रूप से निशाना बनाया गया था। हालांकि, कीपर का कहना है कि हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद ड्रोनों को किया नष्ट
दक्षिण में यूक्रेन के ऑपरेशनल कमांड ने कहा कि रूस ने उस क्षेत्र पर हमला किया, जहां एक बंदरगाह स्थित है। साथ ही अनाज और कृषि मशीनरी वाले हैंगर को भी नष्ट कर दिया। वहीं, यूक्रेन की वायु सेना का कहना है कि उसने ओडेसा और पड़ोसी मायकोलाइव क्षेत्र में 13 शहीद ड्रोनों को नष्ट कर दिया है।

यूक्रेन ने फिर किया कब्जा
इस बीच, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रवक्ता एंड्री कोवालिओव ने बुधवार सुबह बताया कि उनकी सेना ने पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र के उरोजाइन गांव पर दोबारा कब्जा कर लिया है, जहां हाल के दिनों में भीषण लड़ाई हुई थी। बता दें, रूस के कब्जे वाले डोनेट्स्क शहर से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित उरोजाइन, स्टारोमायोर्सके गांव के पास स्थित है, जिस पर यूक्रेनी सैनिकों ने लगभग दो सप्ताह पहले दोबारा कब्जा कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed