{"_id":"689f055aadd9f636fa0b2825","slug":"russia-president-vladimir-putin-on-independence-day-wish-hails-india-well-deserved-authority-in-global-affairs-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Putin: रूसी राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत को दी बधाई, कहा- आज दुनिया में भारत की जगह खास","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Putin: रूसी राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत को दी बधाई, कहा- आज दुनिया में भारत की जगह खास
Fri, 15 Aug 2025 03:30 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 15 Aug 2025 03:30 PM IST
सार
पुतिन ने कहा, 'हम भारत के साथ अपने विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी संबंधों को महत्व देते हैं।' रूसी राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देश संयुक्त प्रयासों से द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाते रहेंगे।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वैश्विक मामलों में भारत की एक खास जगह है और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के समाधान में भारत की सक्रिय भूमिका की तारीफ की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वतंत्रता दिवस पर भेजे अपने संदेशों में, राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों देशों के बीच 'विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' को मजबूत करने की बात भी कही।
'भारत के साथ विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक संबंधों को महत्व देते हैं'
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, 'भारत की आज वैश्विक मंच पर खास जगह है और वह अंतरराष्ट्रीय एजेंडे के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान में सक्रिय रूप से भाग लेता है।' पुतिन ने कहा, 'हम भारत के साथ अपने विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी संबंधों को महत्व देते हैं।' रूसी राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देश संयुक्त प्रयासों से द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाते रहेंगे।
रूसी राष्ट्रपति ने भारत को ऐसे समय पर विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदार बताया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। इससे भारत और अमेरिका के संबंधों में थोड़ी खटास भी महसूस की गई है। वहीं भारत और रूस के संबंधों में गर्माहट महसूस की जा रही है। हाल ही में एनएसए, मॉस्को का दौरा करके लौटे हैं और जल्द ही भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी रूस दौरे पर जाने वाले हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Putin Trump Meeting: रूसी सैनिकों ने बनाई बढ़त, रक्षा विशेषज्ञों की चेतावनी-यूक्रेन के लिए बढ़ रहा खतरा
रूसी राजदूत ने भी दी बधाई
भारत स्थित रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई दी। और सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में हिंदी में लिखा, 'प्रिय भारतीय मित्रों, 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपको हार्दिक बधाइयां! वैश्विक इतिहास के इस संग-ए-मील की वर्षगांठ पर मैं कामना करता हूं कि विकास और जनकल्याण के मार्ग पर अग्रसर भारतीय राष्ट्र की सभी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण हों। जय हिंद। जय रूस।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन