फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia ukraine war kyiv missile attack zelenskyy russian ballistic missiles drone strike air defense

रूस का कीव पर भीषण हमला: दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें-ड्रोन दागे, जेलेंस्की बोले- अब तक के बड़े हमलों में से एक

Sun, 19 Jul 2026 02:22 PM IST
अमन तिवारी आईएएनएस, मॉस्को
आईएएनएस, मॉस्को Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 19 Jul 2026 02:22 PM IST
सार

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 16 लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे अब तक के सबसे बड़े हमलों में बताया और पश्चिमी देशों से अतिरिक्त वायु रक्षा सहायता की मांग दोहराई।

विज्ञापन
russia ukraine war kyiv missile attack zelenskyy russian ballistic missiles drone strike air defense
रूस और यूक्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस ने 24 घंटों के भीतर कीव के ड्रोन हमले का जवाब बैलिस्टिक मिसाइलों से दिया है। रविवार को करीब पांच घंटे तक यह भीषण हवाई हमला चला। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य लोग घायल हो गए। हमले के कारण शहर के कई हिस्सों में आग लग गई और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तबाही की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने बताया कि रूस ने राजधानी कीव पर अलग-अलग तरह की करीब 40 मिसाइलें दागीं और 120 ड्रोन हमले किए।
विज्ञापन


यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूस ने कीव पर लगभग 40 इस्कंदर-एम और हाइपरसोनिक जिरकॉन मिसाइलें दागीं। रात करीब 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हवाई हमले का सायरन बजा, जिसके तुरंत बाद वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय हो गईं। कुछ ही मिनटों में लगातार धमाकों और विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने लगीं। राजधानी के ऐतिहासिक केंद्र स्थित कई घर तेज धमाकों से हिल गए और सड़कों पर खड़ी कारों के अलार्म बजने लगे। अधिकारियों के अनुसार, एक घंटे से भी कम समय में दर्जनों मिसाइलें शहर पर गिरीं। सुबह 6:30 बजे दोबारा हवाई हमले का सायरन बजा और शहर के विभिन्न हिस्सों में फिर से विस्फोट दर्ज किए गए।
विज्ञापन


हमले में मध्य कीव के शेवचेंकिव्स्की जिले की तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। बचाव दल ने मलबे में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। इसके अलावा शहर के चार अन्य इलाकों में भी कार्यालयों, रिहायशी इमारतों और एक छात्रावास में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। हमले के दौरान लुक्यानिव्स्का मेट्रो स्टेशन में शरण लिए लोगों ने वीडियो साझा किए, जिनमें शक्तिशाली धमाके के कारण स्टेशन के प्रवेश कक्ष की छत का एक हिस्सा गिरता दिखाई दिया। सुरक्षा कारणों से स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीव की सैन्य प्रशासन ने टेलीग्राम पर बयान जारी किया। बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, मेयर विताली क्लिट्स्को ने सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। रूस-यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से ही पूर्ण पैमाने पर आक्रमण जारी है। लगभग रोजाना दोनों एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की लगातार पश्चिमी देशों से वायु रक्षा प्रणाली मजबूत करने और अमेरिकी पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों की अतिरिक्त आपूर्ति की मांग कर रहे हैं, जो बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने में सक्षम हैं।


ये भी पढ़ें: US Iran War: अमेरिका का ईरान के केशम द्वीप पर हमला, सैनिकों की मौत से बौखलाया वाशिंगटन

शनिवार को यूक्रेनी ड्रोन हमलों में मास्को और तांबोव क्षेत्रों के ई-कॉमर्स गोदामों को निशाना बनाया गया, जहां आठ लोगों की मौत हुई और कई स्थानों पर भीषण आग लग गई थी। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया कि इन लॉजिस्टिक्स केंद्रों का उपयोग ड्रोन निर्माण और नेविगेशन उपकरणों के लिए प्रतिबंधित पुर्जों की आपूर्ति में किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed