फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Social media influencers Andrew Tate and Tristan Tate Arrested in Miami US Marshals Service tells

US: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाई गिरफ्तार, दुष्कर्म और मानव तस्करी के है आरोप; समझें क्या है पूरा मामला?

Sun, 19 Jul 2026 11:46 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 19 Jul 2026 11:46 AM IST
सार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंड्रयू टेट और उनके भाई ट्रिस्टन टेट को मियामी में अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। ब्रिटेन ने दोनों के प्रत्यर्पण की मांग की है, जहां उन पर दुष्कर्म, मानव तस्करी और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में आरोप दर्ज हैं।

विज्ञापन
Social media influencers Andrew Tate and Tristan Tate Arrested in Miami US Marshals Service tells
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाई एंड्रयू टेट और ट्रिस्टन टेट - फोटो : @Cobratate

विस्तार

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाई एंड्रयू टेट और ट्रिस्टन टेट को शनिवार को अमेरिका के मियामी में गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी मार्शल सर्विस ने एक सीलबंद वारंट के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया। एजेंसी के प्रवक्ता ब्रेडी मैकारन ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब ब्रिटिश अधिकारी दुष्कर्म और मानव तस्करी के मामलों में दोनों भाइयों के प्रत्यर्पण (सौंपने) की मांग कर रहे हैं। दोनों भाई अमेरिका और ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता रखते हैं। अगले हफ्ते की शुरुआत में उन्हें मियामी की संघीय अदालत में पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन


ब्रिटेन में दर्ज हैं कई गंभीर मामले
ब्रिटिश अभियोजकों ने शनिवार को बताया कि वे दोनों भाइयों के प्रत्यर्पण की मांग कर रहे हैं। उन पर साल 2010 से 2017 के बीच महिलाओं के साथ दुष्कर्म और तस्करी करने के आरोप हैं। ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के अनुसार, दोनों भाइयों पर चार अन्य पीड़ितों से जुड़े 38 नए आरोप लगाए गए हैं। दोनों पर दुष्कर्म और मानव तस्करी के आरोप हैं। इसके अलावा, 39 वर्षीय एंड्रयू टेट पर वेश्यावृत्ति से मुनाफा कमाने और बच्चों की अश्लील तस्वीरें व अत्यधिक अश्लीलता से जुड़े 19 अन्य आरोप भी हैं। इस मामले की जांच बेडफोर्डशायर पुलिस ने की है।
विज्ञापन


रोमानिया से अमेरिका पहुंचे थे दोनों भाई
दोनों भाई साल 2016 में रोमानिया चले गए थे। साल 2022 में उन्हें रोमानिया में महिलाओं के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, कानूनी और प्रक्रियात्मक दिक्कतों के कारण रोमानिया का मामला आगे नहीं बढ़ सका। पिछले साल उन्हें रोमानिया छोड़ने की अनुमति मिली, जिसके बाद वे निजी जेट से फ्लोरिडा आ गए थे। दोनों भाइयों के वकील जोसेफ मैक्ब्राइड ने इन नए आरोपों को झूठा और बदनाम करने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि यह आरोप अमेरिका में दोनों भाइयों की तरफ से दायर मानहानि के मुकदमों को कमजोर करने के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Iran: खामेनेई के किस बयान पर ईरान ने दी US को चेतावनी? कहा- बात समझ आ गई हो तो तुरंत भाग जाएं अमेरिकी सैनिक

एंड्रयू टेट का विवादों से पुराना नाता
एंड्रयू टेट को साल 2016 में ब्रिटेन के रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' से पहचान मिली थी। लेकिन एक महिला पर हमले का वीडियो सामने आने के बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। एंड्रयू के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हालांकि, नफरत फैलाने वाले बयानों के कारण यूट्यूब, टिकटॉक और इंस्टाग्राम ने उन पर प्रतिबंध लगा रखा है। वे महिलाओं और मानसिक बीमारी के इलाज चाहने वाले लोगों पर विवादित टिप्पणियां करने के लिए जाने जाते हैं। दोनों भाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखर समर्थक भी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed