सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War: Ukraine-US army chiefs met for the first time at an unknown location News and updates

Russia-Ukraine War: अज्ञात स्थान पर पहली बार मिले यूक्रेन-अमेरिका के सेना प्रमुख, घंटों हुई बैठक

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 18 Jan 2023 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार

दोनों सैन्य अधिकारियों के बीच इससे पहले कई बार बातचीत हुई है, लेकिन इस तरह वे पहली बार मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन-पोलैंड सीमा पर एक अज्ञात स्थान पर यह बैठक हुई।

Russia-Ukraine War: Ukraine-US army chiefs met for the first time at an unknown location News and updates
यूक्रेनी सेना के जवान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को एक साल होने को है। वैश्विक दबाव और तमाम प्रतिबंधों के बावजूद भी रूस इस जंग से पीछे हटने को तैयार नहीं है। ऊपर से वह यूक्रेन पर हमले तेज करता जा रहा है। इस बीच ऐसा पहली बार है, जब शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारी आर्मी जनरल मार्क मिले ने अपने यूक्रेनी समकक्ष से मुलाकात की है। 

Trending Videos


दोनों सैन्य अधिकारियों के मंगलवार को यूक्रेन-पोलैंड सीमा के पास यह मुलाकात हुई। सैन्य प्रमुखों के बीच यह बैठक रूस के साथ छिड़ी जंग के एक साल पूरे होने से ठीक कुछ दिन पहले हुई है। ऐसे में इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई घंटों तक चली मुलाकात
अमेरिकी सेना प्रमुख मार्क मिले और यूक्रेन के मुख्य सैन्य अधिकारी जनरल वालेरी जैलुजनी के बीच यह बैठक एक अज्ञात स्थान पर घंटों तक हुई। बता दें, दोनों सैन्य अधिकारियों के बीच इससे पहले कई बार बातचीत हुई है, लेकिन इस तरह वे पहली बार मिले हैं। अमेरिकी सैन्य अधिकारी मिले के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों नेताओं ने महसूस किया कि व्यक्तिगत रूप से मिलना महत्वपूर्ण है। दोनों के बीच रक्षा सहयोग के बारे में विस्तार से बात हुई है। 

यूक्रेन को सैन्य मदद में तेजी ला रहे पश्चिमी देश 
दोनों सैन्य प्रमुखों के बीच यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि पश्चिमी देश यूक्रेन को दी जाने वाले सैन्य मदद में तेजी ला रहे हैं। अमेरिका ने हाल ही में यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम भेजा है। वहीं नीदरलैंड ने भी यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली भेजेने का एलान किया है। 

रूस ने किया सोलेदार पर नियंत्रण का दावा 
अमेरिका और यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों की मुलाकात के बीच रूस ने दावा किया है कि यूक्रेनी शहर सोलेदार उसके नियंत्रण में हैं। हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि सोलेदार और अन्य पूर्वी शहरों में यूक्रेनी सेना का संघर्ष जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed