सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Russia unleashes massive missile and drone barrage on targets throughout Ukraine news updates

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर तेज किए हमले; बड़ी संख्या में दागीं मिसाइलें, ड्रोन का भी किया इस्तेमाल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 26 Aug 2024 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार

यूक्रेनी सेना ने बताया कि कई हफ्तों बाद इतने बड़े पैमाने पर हमला किया गया है और देश के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है।
 

Russia unleashes massive missile and drone barrage on targets throughout Ukraine news updates
यूक्रेन पर रूस का घातक हमला - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध दो साल से अधिक समय से जारी है। यह जंग दूर-दूर तक थमती नजर नहीं आ रही है। मॉस्को ने एक बार फिर हमले तेज कर दिए है। सोमवार तड़के कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों में विस्फोट सुने गए। यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूसी बलों ने कीव पर बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइल दागे और देशभर के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया। 

Trending Videos


सुबह 6 बजे से ठीक पहले देश भर में हवाई हमले के सायरन बज गए। कीव के मेयर विताली क्लिट्सको ने बताया कि राजधानी के कई जिलों से बिजली गुल थी। फिर उन्होंने संकेत दिया कि शहर के दाहिने किनारे पर पानी की आपूर्ति के मुद्दे थे। खार्किव के मेयर इहोर तेरेखोव के अनुसार, वहां भी विस्फोट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले आधी रात से अभी तक जारी
यूक्रेनी सेना ने बताया कि हमले आधी रात के आसपास शुरू हुए, जो अभी भी जारी है। उनका कहना है कि कई हफ्तों बाद इतने बड़े पैमाने पर हमला किया गया है और देश के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है।



बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया
वायु सेना के अनुसार, रूसी ड्रोन के कई समूह यूक्रेन के पूर्वी, उत्तरी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे थे। इसके बाद कई क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी कीव में विस्फोटों की आवाज सुनी गई और शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

उत्तर-पश्चिम यूक्रेन में लुत्स्क के मेयर इहोर पोलिशचुक ने कहा कि एक अपार्टमेंट ब्लॉक को नुकसान पहुंचा है। बाद में उन्होंने बताया कि हमले में एक व्यक्ति की जान भी चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed