{"_id":"63b0fcd4d3604a0232175463","slug":"russian-missile-attack-on-ukraine-kyiv-amid-new-year-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर भी चुप नहीं बैठे पुतिन: जेलेंस्की भाषण दे रहे थे, उधर मिसाइल हमलों से दहल उठा कीव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नए साल पर भी चुप नहीं बैठे पुतिन: जेलेंस्की भाषण दे रहे थे, उधर मिसाइल हमलों से दहल उठा कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Jan 2023 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार
मेयर विटाली क्लिट्सको ने टेलीग्राम पर हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि नए साल का पहला विस्फोट आधी रात के लगभग 30 मिनट बाद शुरू हुआ, जिसमें दो जिलों को निशाना बनाया गया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की
- फोटो : एएनआई-पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दुनिया के लिए नए साल का आगाज भले ही हो चुका हो, लेकिन यूक्रेन के लिए स्थिति जस की तस है। एक तरफ दुनिया 2023 के जश्न में डूबी हुई है तो दूसरी तरफ यूक्रेन रूसी हमलों का दंश झेल रहा है।
नए साल पर भी यहां रूसी मिसाइल हमले जारी रहे। घड़ी में जैसे ही 12 बजे, रूसी मिसाइलों ने राजधानी कीव समेत अन्य शहरों को अपना निशाना बनाया। मेयर विटाली क्लिट्सको ने टेलीग्राम पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नए साल का पहला विस्फोट आधी रात के लगभग 30 मिनट बाद शुरू हुआ, जिसमें दो जिलों को निशाना बनाया गया। हालांकि, हमले में किसी के हताहत होने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। इससे पहले शनिवार को भी रूसी प्रशासन ने दावा किया था कि 20 से ज्यादा क्रूज मिसाइलें रूस की ओर से दागी गई थीं, जिसमें कई लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेलेंस्की के संदेश के बाद हुए हमले
यूक्रेन की राजधानी कीव पर ये हमले राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के संदेश के कुछ देर बाद ही हुए। नए साल पर देशवासियों को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेनियन जीत हासिल करने तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा, पूरा देश एक टीम के रूप में लड़ रहा है। मैं इसके लिए सभी की प्रशंसा करता हूं। मैं यूक्रेन के हर एक अजेय क्षेत्र को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम लड़ते हैं और लड़ते रहेंगे। 'जीत' के लिए।
जेलेंस्की का दावा- पुतिन सत्ता में बने रहें, इसलिए युद्ध कर रहा रूस
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को रूस पर युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हमेशा सत्ता में बने रहना चाहते हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी नेता सैनिकों के पीछे, मिसाइलों के पीछे, अपने आवासों और महलों की दीवारों के पीछे और अपने लोगों के पीछे छिपे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह आपके पीछे छिप जाते हैं और आपके देश और आपके भविष्य को जला देते हैं। आतंक के लिए आपको कोई कभी माफ नहीं करेगा।