सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Russian Ukraine War: Russian army fired missiles at the Ukrainian city of Odessa

Russian Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के सात शहरों पर दागीं 100 से ज्यादा मिसाइलें, ईरान के लिए रवाना हुए पुतिन

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओडेसा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 19 Jul 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
सार

मंगलवार सुबह रूसी सेना ने ओडेसा क्षेत्र में सात कैलिबर क्रूज मिसाइलें दागीं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना का लक्ष्य बिलेंके गांव में बना यूक्रेनी सैन्य ठिकाना था।

Russian Ukraine War: Russian army fired missiles at the Ukrainian city of Odessa
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के हालिया बयानों के बीच युद्ध के मैदान में दोनों देश कोई कसर नहीं छोड़ रहे। बृहस्पतिवार को रूस ने यूक्रेन सात शहरों में अलग-अलग ठिकानों पर 100 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। दूसरी तरफ यूक्रेन ने भी रूस के कब्जे वाले इलाकों पर मिसाइल हमले किए। कीव के मेयर विताली क्लिट्सको ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने कीव के आसमान में 16 मिसाइलों को मार गिराया था, जबकि आठ मिसाइलें अलग-अलग निशानों पर जाकर लगीं। एक रिहायशी इमारत में हुए विस्फोट की वजह से 14 वर्षीय लड़के सहित कम से तीन लोग घायल हो गए।

Trending Videos


यूक्रेनी प्रधानमंत्री डेनिस शिम्हाल ने कहा, क्रूर रूसियों के लिए यह बेहद अहम है कि ज्यादा से ज्यादा यूक्रेनी लोग नए साल की पूर्व संध्या पर अंधेरे और ठंड में गुजारें। रूस में विलय किए गए दोनेस्क प्रांत के शहर बाखमत पर कब्जे को लेकर दोनों सेनाओं के बीच आमने-सामने की लड़ाई जारी है। बाखमत के अलावा लुहांस्क के स्वातोवी और क्रेमिना में भी जमीन पर लड़ाई हो रही है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने खुफिया रिपोर्टों के आधार पर बताया कि रूस दोनस्क और लुहांस्क पर कब्जा बरकरार रखने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्तों पर अड़े रूस-यूक्रेन
रूस और यूक्रेन शांति वार्ता के लिए अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि पहले यूक्रेन सहित उसके सभी पश्चिमी सहयोगी रूस की तरफ से किए गए यूक्रेन के चार क्षेत्रों के विलय को विधिवत मंजूरी दें। वहीं, जेलेंस्की ने कहा था कि रूस अगर बातचीत करना चाहता है, तो 10 शर्तों को मानना होगा, जिनमें सबसे अहम अपनी सेना को 24 फरवरी, 2022 से पहले की स्थिति में यूक्रेन से बाहर ले जाना है।

खेरसॉन में रूसी सेना के हमलों में आई तेजी
खारकीव के मेयर इहोर तेरेखोव ने बताय कि पिछले कुछ दिनों से खारकीव में भी दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है, जिससे पता चल रहा है कि रूसी सैनिक लौटने लगे हैं। इसके अलावा रूस की तरफ से आत्मघाती ईरानी ड्रोन कामीकाजे से भी हमले किए जा रहे हैं। जेलेंस्की के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ कायरिलो तायमोशेंको ने कहा, खेरसॉन में एक महीने बाद अचानक से रूसी हमलों में तेजी आई है। जब से यहां से रूसी सेना को खदेड़ा गया है, यहां शांति बनी रही है। लेकिन, अब रूस यहां नागरिक ठिकानों पर हमले कर रहा है।

मिसाइलों की बारिश नई रणनीति
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के सलाहकार मिखइलो पोदोलीक ने ट्विटर पर पोस्ट कर बताया कि बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक रूस ने 100 से ज्यादा मिसाइलें यूक्रेनी शहरों पर दागी हैं। इन हमलों में कई अहम बुनियादी ढांचों को गंभीर नुकसान पहुंचा है और कई जगह लोगों के हताहत होने की सूचना है। पोदोलीक ने कहा, रूसी हमले की रणनीति ही मिसाइलों की बारिश करना है, इससे हमारे एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देना आसान हो जाता है। उन्होंने बताया कि ओडेसा, खारकीव, खेरसॉन, नीप्रोपेट्रोविस्, जपोरिझिया सहित दर्जन शहरों में भी धमाके हुए। धमाकों के बाद ज्यादातर इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सभी हमले बिजली आपूर्ति से जुड़े ढांचों को निशाना बनाकर किए गए थे।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ईरान रवाना
वहीं, दूसरी ओर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ईरान रवाना हो गए हैं। जहां वे यूक्रेन के अनाज के निर्यात को खोलने के लिए संयुक्त राष्ट्र समर्थित प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed