{"_id":"6a0b8a1d1164aeae4f0f5ec3","slug":"san-diego-mosque-shooting-many-dead-including-suspects-in-police-us-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"San Diego Mosque Shooting: सैन डिएगो की मस्जिद में गोलीबारी, पुलिस बोली- दो संदिग्धों समेत पांच की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
San Diego Mosque Shooting: सैन डिएगो की मस्जिद में गोलीबारी, पुलिस बोली- दो संदिग्धों समेत पांच की मौत
पीटीआई, सैन डिएगो
Published by: Devesh Tripathi
Updated Tue, 19 May 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
सार
कैलिफोर्निया के सैन डिएगो शहर में एक मस्जिद में गोलीबारी की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतकों में से दो संदिग्ध हैं। गोलीबारी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस्लामिक सेंटर में स्थित एक स्कूल को खाली करा लिया था। गोलीबारी में किसी भी छात्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
सैन डिएगो की मस्जिद में गोलीबारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन डिएगो शहर में स्थित एक मस्जिद में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि सैन डिएगो की मस्जिद में हुई गोलीबारी में दो संदिग्धों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने पुष्टि की है कि गोलीबारी के दो संदिग्ध मृत पाए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सैन डिएगो शहर के केंद्र से 14 किलोमीटर उत्तर में स्थित मस्जिद में कई लोगों को गोली मारी गई थी। इस्लामिक सेंटर सैन डिएगो काउंटी की सबसे बड़ी मस्जिद है। इसकी वेबसाइट के अनुसार, परिसर में अल रशीद स्कूल भी शामिल है, जो अरबी भाषा, इस्लामी अध्ययन और कुरान भी पढ़ाता है।
ये भी पढ़ें: OpenAI Controversy: ओपनएआई के खिलाफ एलन मस्क की बड़ी हार, कोर्ट ने खारिज किया मुकदमा; जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
मस्जिद के बाहर मृत मिले तीन लोग : पुलिस
सैन डिएगो के पुलिस प्रमुख स्कॉट वाहल ने बताया कि मस्जिद में सक्रिय हमलावर की पहली सूचना सुबह 11:43 बजे मिली थी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी चार मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को इस्लामिक सेंटर के बाहर तीन मृत व्यक्ति मिले। एफबीआई ने बताया कि तीनों पीड़ित वयस्क पुरुष थे। पुलिस प्रमुख ने बताया कि मृतकों में से एक व्यक्ति परिसर में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था।
इसी दौरान पुलिस को पास में ही गोलीबारी की सूचना मिली। वाहल ने बताया कि अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, जो कुछ ही ब्लॉक दूर था, जहां उन्हें एक माली मिला जिस पर गोली चलाई गई थी, लेकिन उसे गोली नहीं लगी थी।
गोलीबारी की जांच जारी
इसके बाद पुलिस ने दो संदिग्धों का पता लगाया, जो एक वाहन में मृत पाए गए। एफबीआई के अनुसार, दोनों किशोर थे। पुलिस प्रमुख ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि उनकी मौत खुद को गोली मारने से हुई है। गोलीबारी की घटना से जुड़े हालात और इसके पीछे का मकसद अभी भी जांच के दायरे में है।
ये भी पढ़ें: 'इस बार खाड़ी देशों की अपील पर रुके': ट्रंप ने टाला ईरान पर हमला, कहा- समझौता करो वरना हमले के लिए तैयार रहो
एफबीआई स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद कर रही है। वाहल ने कहा कि चूंकि तीनों पीड़ित एक स्थानीय मस्जिद में थे, इसलिए जब तक यह साबित नहीं हो जाता कि यह घृणा अपराध नहीं है, हम इसे घृणा अपराध मान रहे हैं।

Trending Videos