सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rajnath Singh Pays Tribute to Ho Chi Minh in Vietnam, Focus on Defence Cooperation

Rajnath Singh Vietnam Visit: हो ची मिन्ह को राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि, ब्रह्मोस पर हो सकती है अहम बातचीत

पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 19 May 2026 09:14 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajnath Singh Vietnam Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम के हनोई में हो ची मिन्ह समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग, ब्रह्मोस मिसाइल और क्षेत्रीय सुरक्षा पर अहम चर्चा होने की संभावना है।

Rajnath Singh Pays Tribute to Ho Chi Minh in Vietnam, Focus on Defence Cooperation
वियतनाम पहुंचे राजनाथ सिंह - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

भारत और वियतनाम के बीच बढ़ते रणनीतिक और रक्षा संबंधों को नई मजबूती देने के उद्देश्य से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों वियतनाम दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने हनोई स्थित हो ची मिन्ह समाधि (Ho Chi Minh Mausoleum) पहुंचकर वियतनाम के राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह को उनकी 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित किया। समारोह से पहले उनका स्वागत 969वीं रेजिमेंट के कमांडर ने किया।



सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हो ची मिन्ह का दृष्टिकोण, नेतृत्व और राष्ट्रीय स्वतंत्रता के प्रति समर्पण आज भी पूरी दुनिया को प्रेरित करता है। उन्होंने लिखा कि भारत और वियतनाम की मित्रता साझा मूल्यों और आपसी सम्मान पर आधारित है, जो समय के साथ और मजबूत होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय मुख्यालय पहुंचे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंत्रालय मुख्यालय पहुंचकर आधिकारिक विजिटर बुक में अपने संदेश और विचार दर्ज किए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ मुलाकात भी की और विभिन्न रक्षा मामलों को लेकर चर्चा की। राजनाथ सिंह सोमवार को वियतनाम पहुंचे थे। यह दौरा उनके दो देशों के आधिकारिक दौरे का पहला चरण है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और वियतनाम के बीच रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। हनोई पहुंचने पर उनका स्वागत वियतनाम पीपुल्स आर्मी के डिप्टी चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, भारत के राजदूत और भारतीय दूतावास के रक्षा अधिकारियों ने किया।
विज्ञापन
Trending Videos


ब्रह्मोस मिसाइल डील पर हो सकती है अहम चर्चा
इस दौरे के दौरान भारत और वियतनाम के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। दोनों देशों के बीच इस संभावित रक्षा समझौते पर लंबे समय से बातचीत चल रही है। यदि यह डील आगे बढ़ती है तो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति और मजबूत हो सकती है।



क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा निर्माण पर फोकस
राजनाथ सिंह अपने वियतनामी समकक्ष के साथ रक्षा सहयोग, सैन्य आदान-प्रदान, रक्षा निर्माण और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भारत और वियतनाम पिछले कुछ वर्षों में समुद्री सुरक्षा और रक्षा तकनीक के क्षेत्र में लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं।

दक्षिण कोरिया भी जाएंगे राजनाथ सिंह
वियतनाम दौरे के बाद रक्षा मंत्री दक्षिण कोरिया जाएंगे। वहां वे रक्षा निर्माण, सैन्य उद्योग सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा करेंगे। दक्षिण कोरिया में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री आह्न ग्यू-बैक और डिफेंस एक्विजिशन प्रोग्राम एडमिनिस्ट्रेशन (DAPA) के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा भारत-कोरिया बिजनेस राउंडटेबल की भी अध्यक्षता करेंगे। 21 मई को दक्षिण कोरिया में भारतीय युद्ध स्मारक के संयुक्त उद्घाटन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में कोरिया के पैट्रियट्स और वेटरन्स अफेयर्स के मंत्री क्वोन ओह-यूल भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed