{"_id":"69de34ff6582e3ad4e0f90c5","slug":"school-shooting-in-turkey-former-student-opens-fire-16-injured-shoots-himself-before-police-arrive-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्किए के एक स्कूल में गोलीबारी: पूर्व छात्र ने चलाई गोलियां, 16 घायल; पुलिस पहुंचने से पहले खुद को मारी गोली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तुर्किए के एक स्कूल में गोलीबारी: पूर्व छात्र ने चलाई गोलियां, 16 घायल; पुलिस पहुंचने से पहले खुद को मारी गोली
आईएएनएस, अंकारा
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Tue, 14 Apr 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार
तुर्किए के सिवेरेक जिले में एक पूर्व छात्र ने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 16 लोग घायल हो गए। घायलों में शिक्षक और छात्र शामिल हैं। आरोपी ने पुलिस के पहुंचने से पहले आत्महत्या कर ली। प्रशासन ने स्कूल खाली कराकर जांच शुरू कर दी है।
गोलीबारी से दहशत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
तुर्किए के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। एक पूर्व छात्र ने स्कूल के अंदर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट कर दिया है।
यह घटना सिवेरेक जिले के एक स्कूल में हुई, जहां आरोपी ने गलियारे में घुसकर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में कुल 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें शिक्षक, छात्र और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। घटना के बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई।
हमले में छात्र और शिक्षक भी हुए घायल
घटना में घायल 16 लोगों में चार शिक्षक और 10 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा एक पुलिसकर्मी और एक कैंटीन कर्मचारी भी घायल हुए हैं। प्रशासन के अनुसार चार लोगों की हालत मध्यम बताई गई है, जिन्हें शहर के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
आरोपी स्कूल का ही पूर्व छात्र था
अधिकारियों ने बताया कि हमलावर उसी स्कूल का पूर्व छात्र था, जिसने सिर्फ 9वीं कक्षा तक वहां पढ़ाई की थी। बाद में वह ओपन स्कूल में चला गया था। वर्ष 2007 में जन्मे इस युवक ने पुलिस द्वारा पकड़ने की कोशिश के दौरान आत्महत्या कर ली।
प्रशासन ने स्कूल को खाली कराया
घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने पूरे स्कूल को खाली करा दिया और इलाके को सुरक्षित कर लिया। तुर्की के सानलिउरफा प्रांत के गवर्नर हसन सिल्दाक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और स्थिति की जानकारी ली।
घटना की जांच में क्या आया सामने
प्रशासन ने इस मामले की जांच कई स्तरों पर शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। मुख्य अभियोजक कार्यालय इस मामले की न्यायिक जांच करेगा, जबकि प्रशासनिक जांच भी जारी है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि प्रशासन ने कहा कि सभी जरूरी सुरक्षा उपाय किए गए थे, लेकिन इस तरह की घटनाएं फिर भी हो सकती हैं। सरकार ने आश्वासन दिया है कि पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी और जिम्मेदारियों को तय किया जाएगा।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन