{"_id":"6a2f8d6db51ebb3a7b005092","slug":"social-media-star-antar-al-absi-yemen-spider-man-died-at-volcanic-lake-crater-accident-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी के किनारे कर रहा था स्टंट: एक गलती और खत्म हो गई जिंदगी; यमन के स्पाइडरमैन की जिंदगी का दर्दनाक अंत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ज्वालामुखी के किनारे कर रहा था स्टंट: एक गलती और खत्म हो गई जिंदगी; यमन के स्पाइडरमैन की जिंदगी का दर्दनाक अंत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सना
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार
Antar Al Absi Yemen Spider Man Died: यमन के मशहूर एडवेंचर क्रिएटर और 'यमन के स्पाइडरमैन' कहलाने वाले अंतर अल अब्सी की ज्वालामुखीय क्रेटर में गिरने से मौत हो गई। वह बिना सुरक्षा उपकरणों के खड़ी चट्टान पर चढ़ाई कर रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया। करीब 120 मीटर गहरे क्रेटर में गिरने के बाद चार घंटे के बचाव अभियान में उनका शव बरामद किया गया।
यमन के स्पाइडरमैन की मौत।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यमन के मशहूर एडवेंचर क्रिएटर और सोशल मीडिया स्टार अंतर अल अब्सी, जिन्हें लोग 'यमन का स्पाइडरमैन' कहते थे, की एक खतरनाक स्टंट के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। 30 वर्षीय अंतर अल अब्सी दक्षिणी यमन के अल धाले प्रांत स्थित हराधत दमत ज्वालामुखीय क्रेटर की खड़ी चट्टानों पर चढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे क्रेटर में गिर गए। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर दिया है।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, अंतर अल अब्सी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ज्वालामुखीय क्रेटर की लगभग सीधी चट्टान पर चढ़ रहे थे। वीडियो में वह चट्टान से लटके हुए दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ ही क्षण बाद उनकी पकड़ छूट जाती है और वह नीचे गिर जाते हैं। बताया गया है कि यह क्रेटर करीब 120 मीटर गहरा है। हादसे के बाद तुरंत बचाव दल को मौके पर भेजा गया।
ये भी पढ़ें- अमेरिका ने दी सफाई: जहाज पर हमले से पहले 60 बार दी थी चेतावनी, अटैक में तीन भारतीयों की गई थी जान