फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Strong 7.1 Earthquake Rocks Southern Japan, Shopping Mall Damaged, 50 Injured

जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप: शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल ढही, 50 से अधिक लोग घायल; ट्रेन पलटी

Tue, 28 Jul 2026 06:26 PM IST
राहुल कुमार एएनआई, टोक्यो।
एएनआई, टोक्यो। Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 28 Jul 2026 06:26 PM IST
सार

दक्षिण-पश्चिमी जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इससे कई इमारतों में आग लगी, एक शॉपिंग मॉल का हिस्सा ढह गया। वहीं, 50 से अधिक लोग घायल हुए। इस भूकंप से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
Strong 7.1 Earthquake Rocks Southern Japan, Shopping Mall Damaged, 50 Injured
जापान में भूकंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दक्षिणी जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से व्यापक नुकसान हुआ है। कुमामोटो प्रांत में कई इमारतों में आग लग गई, ट्रेनें पटरी से उतर गईं और एक शॉपिंग मॉल को भी भारी नुकसान पहुंचा। राहत एवं बचाव दल आग बुझाने और बचाव कार्य में जुटे हैं। काशिमा शहर स्थित एक शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल ढह गई, जिससे 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कई लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


भारी नुकसान की आशंका
भूकंप के कारण हजारों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई सड़कों में दरारें आ गईं। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक कम से कम 50 लोगों के घायल होने की जानकारी है। इनमें कुछ लोग आंशिक रूप से ढहे शॉपिंग मॉल के अंदर फंसे हुए हैं। सामने आए वीडियो दिख रहा है कि, जापान में कई जगहों पर इमारते क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कुछ जगहों पर नदी के उपर बने पुल टूट गए हैं। इसके अलावा ट्रेन के डिब्बे-इंजन पटरी से उतरकर पलट गए। 
विज्ञापन


जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 4:27 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का केंद्र कुमामोटो शहर से लगभग 20 किलोमीटर दक्षिण में था। कुमामोटो, क्यूशू द्वीप का सबसे बड़ा शहर है, जिसकी आबादी करीब सात लाख है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन करीब एक घंटे बाद इसे वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल
कुमामोटो में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद 48000 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली कंपनी आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई है। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि गिरे हुए या टूटे बिजली के तारों को न छुएं। साथ ही कहीं भी बिजली के उपकरणों या लाइनों में नुकसान दिखने पर तुरंत इसकी सूचना देने को कहा है।


सरकार ने तैनात किए 3,600 सेना के जवान
जापान की प्रधानमंत्री सानए ताकइची ने मंगलवार को बताया कि कुमामोटो में राहत और बचाव अभियान के लिए अब तक करीब 3,600 सैन्यकर्मियों को तैनात किया गया है। इसे अलावा जापान सेल्फ डिफेंस फोर्स के 300 जवानों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेना स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य, राहत सामग्री पहुंचाने और प्रभावित लोगों की मदद में जुटेगी। भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान की पुष्टि हो चुकी है। इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed