{"_id":"694deeebdd5391c52a0726d9","slug":"taiwan-again-detects-two-chinese-aircraft-six-naval-vessels-two-balloons-around-nation-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taiwan: चीन के लड़ाकू विमानों ने लगातार दूसरे दिन ताइवान की सीमा में घुसपैठ की, दोनों देशों में बढ़ा तनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Taiwan: चीन के लड़ाकू विमानों ने लगातार दूसरे दिन ताइवान की सीमा में घुसपैठ की, दोनों देशों में बढ़ा तनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 26 Dec 2025 07:41 AM IST
सार
ताइवान की सीमा में एक बार फिर चीन के लड़ाकू विमानों और नौसैन्य जहाजों ने घुसपैठ की है। यह चीन द्वारा ताइवान पर दबाव बनाने की रणनीति है और पहले भी चीन ऐसा कर चुका है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
चीन ने ताइवान को घेरने की कोशिश की
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
चीन के लड़ाकू विमानों और नौसेना के जहाजों ने लगातार दूसरे दिन ताइवान की सीमा में घुसपैठ की। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि चीन के लड़ाकू विमानों और छह नौसैन्य जहाजों ने ताइवान की सीमा का उल्लंघन किया। इसके साथ ही दो चीनी गुब्बारे भी ताइवान की सीमा में देखे गए।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान
ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा, 'आज सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास पीएलए (पीपल्स लिबरेशन आर्मी) विमानों के दो चक्कर और चीनी नौसेना जहाजों के छह चक्करों को देखा गया। इस दौरान दो पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के दो गुब्बारे भी देखे गए। ताइवानी सुरक्षा बलों ने स्थिति पर नजर रखी और जवाब दिया।' इससे पहले गुरुवार को भी ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सुबह 6 बजे के आसपास देश की सीमा में चीनी विमानों के छह चक्कर, आठ नौसैनिक जहाजों को देखा था।
चीन पर अंतरराष्ट्रीय दमन में शामिल होने का आरोप
ताइवानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चीनी लड़ाकू विमानों ने दो बार मध्य रेखा पार की और ताइवान के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया। इस बीच, मेन लैंड अफेयर्स काउंसिल (MAC) ने चीन पर अंतरराष्ट्रीय दमन और राजनीतिक हेराफेरी में शामिल होने का आरोप लगाया। यह आरोप तब लगाए गए हैं जब एक चीनी सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने दावा किया कि ताइवानी नागरिक चीन में तस्करी में शामिल हैं और उनके जहाज ने इस साल की शुरुआत में समुद्र के नीचे की केबलों को नुकसान पहुंचाया था।
ये भी पढ़ें- Ukraine Conflict: 'उसका नाश हो जाए...', रूस से परेशान जेलेंस्की ने क्रिसमस पर पुतिन के लिए मांगी मौत की दुआ!
जून में, एक ताइवानी अदालत ने टोगो-पंजीकृत जहाज हांग ताई 58 के चीनी कप्तान को तीन साल जेल की सजा सुनाई। उस पर आरोप तय था कि उसने फरवरी में ताइवान के पास समुद्र के नीचे की केबलों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया। हालांकि चीन ने ताइवान के इन दावों को खारिज कर दिया।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन