सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   trump attack case cole thomas allen social media posts investigation evidence us news

US: वीडियो गेम से लेकर राजनीतिक गुस्से तक का सफर, एलन की सोशल मीडिया पोस्ट से बड़ा खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 29 Apr 2026 04:28 AM IST
विज्ञापन
सार

व्हाइट हाउस संवाददाता डिनर में ट्रंप पर हमले के आरोपी कोल टॉमस एलन के सोशल मीडिया पोस्ट जांच का अहम हिस्सा बन गए हैं। शुरुआती गेमिंग कंटेंट से शुरू होकर उसके पोस्ट धीरे-धीरे राजनीतिक आक्रोश और हिंसक विचारों की ओर मुड़ गए, जिससे जांच एजेंसियों को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

trump attack case cole thomas allen social media posts investigation evidence us news
कोल टॉमस एलन, हिल्टन होटल का हमलावर - फोटो : Trump Social Truth
विज्ञापन

विस्तार

व्हाइट हाउस संवाददाता डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के आरोपी कोल टॉमस एलन के सोशल मीडिया पोस्ट अब जांच का एक बड़ा आधार बन गए हैं। शुरुआती वर्षों में वीडियो गेम्स और यूट्यूब कंटेंट पर केंद्रित एलन का ऑनलाइन व्यवहार बाद में तीखे राजनीतिक आक्रोश और ट्रंप विरोध तक पहुंच गया।
Trending Videos


ट्रंप की हत्या की कोशिश के आरोप में कोर्ट में पेश हुए एलन (31) के दो सोशल मीडिया खातों की समीक्षा में यह सामने आया कि उसने कई पोस्ट में  ट्रंप की तुलना हिटलर से की थी और ट्रंप प्रशासन के आलोचकों को बंदूक खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया था। ये पोस्ट उस संदेश से भी मेल खाते हैं,जो एलन ने हमले से पूर्व अपने परिजनों को भेजा।  इसमें उसने ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाने की योजना बताई थी। 2022 में एलन मुख्य रूप से वीडियो गेम्स से जुड़ी पोस्ट करता था। 2024 आते-आते उसके पोस्ट का स्वर पूरी तरह बदल गया। उसने ट्रंप की तुलना हिटलर से करने वाली कई पोस्ट दोबारा साझा कीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लूस्काई पर और अधिक आक्रामक भाषा
एलन ने फरवरी 2025 में, यानी ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद, सोशल मीडिया नेटवर्क ब्लूस्काई पर सक्रियता शुरू की। यहां उसके पोस्ट और अधिक आक्रामक दिखे। अप्रैल 2025 उसने लिखा कि सब जानते हैं कि ट्रंप बेहद खराब व्यक्ति हैं और फिर भी किसी ने कुछ नहीं किया। वास्तविक जीवन में एलन की छवि एक शांत व बुदि्धमान व्यक्ति की रही है। वह लॉस एंजिलिस के उपनगर टॉरेंस में पार्ट-टाइम ट्यूटर था। उसकी गिरफ्तारी पर उसे जाननेवालों ने हैरानी जताई है। 

डिजिटल सबूत महत्वपूर्ण...सूत्रों ने बताया कि जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मिली जानकारी यह दिखाती है कि एलन के भीतर ट्रंप व उनके प्रशासन के प्रति गहरी शत्रुता थी। कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एलन का किसी वामपंथी समूह से कोई संबंध था या नहीं यह भी देखा जा रहा है। चार्जिंग दस्तावेजों के अनुसार गिरफ्तारी के बाद एलन ने चुप रहने के अपने अधिकार का उपयोग किया। अदालत में वह बिना किसी भाव के बैठा रहा और जज के सवालों का स्पष्ट जवाब दिया। वह बृहस्पतिवार को उसे फिर अदालत में पेश किया जाएगा।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed