सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump CIA Farsi message To iran people for informant tips Darknet contact VPN advice intelligence outreach

ईरान के लोगों को भड़का रहा अमेरिका?: ट्रंप की खुफिया एजेंसी ने बनाया खतरनाक प्लान, CIA को मिलेगी हर अहम जानकरी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 25 Feb 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीआईए ने फारसी भाषा में संदेश जारी कर ईरानियों को सुरक्षित तरीके से संपर्क करने की अपील की है। ट्रंप सैन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और परमाणु वार्ता का नया दौर प्रस्तावित है। ईरान में छात्र विरोध भी जारी है

Trump CIA Farsi message To iran people for informant tips Darknet contact VPN advice intelligence outreach
सीआईए का ईरान के लोगों को संदेश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य कार्रवाई की चर्चाओं के बीच अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने बड़ा कदम उठाया है। ट्रंप ईरान के खिलाफ सैन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। इसी बीच सीआईए ने फारसी भाषा में संदेश जारी कर ईरान के लोगों को सुरक्षित तरीके से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। 
Trending Videos


सीआईए ने सोशल मीडिया मंचों एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फारसी भाषा में पोस्ट साझा किया। इसमें लिखा गया कि एजेंसी आपकी आवाज सुन रही है और मदद करना चाहती है। संदेश में बताया गया कि सुरक्षित वर्चुअल कॉल कैसे की जाए और पहचान छिपाकर संपर्क कैसे किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पोस्ट कुछ ही घंटों में लाखों बार देखा गया। एजेंसी पहले भी रूसी, मंदारिन और कोरियाई भाषाओं में ऐसे संदेश जारी कर चुकी है।  इसके अलावा डार्कनेट के जरिए एजेंसी से जुड़ने की जानकारी भी साझा की गई है। एजेंसी के निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने पहले कहा था कि ऐसे अभियानों का असर पड़ रहा है, हालांकि उन्होंने किसी ठोस परिणाम का खुलासा नहीं किया।

ये भी पढ़ें- सौर ऊर्जा क्षेत्र में 126 फीसदी टैरिफ वसूलेगा अमेरिका; ट्रंप के फैसले से किसे झटका?

सीआईए ने क्या संदेश दिया
  • सीआईए ने फारसी भाषा में ईरान के लोगों से सीधे संपर्क करने की अपील की।
  • संदेश में कहा गया कि एजेंसी आपकी आवाज सुन रही है और मदद करना चाहती है।
  • सुरक्षित वर्चुअल कॉल करने के तरीके बताए गए।
  • इंटरनेट पाबंदियों से बचने के लिए वीपीएन इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
  • निजी ब्राउजर और इंटरनेट हिस्ट्री मिटाने की हिदायत दी गई।
  • डिस्पोजेबल डिवाइस यानी ऐसा उपकरण इस्तेमाल करने को कहा गया जिसे ट्रेस करना मुश्किल हो।
  • सीआईए की आधिकारिक वेबसाइट और डार्कनेट के जरिए संपर्क के विकल्प बताए गए।
  • पहचान छिपाकर जानकारी साझा करने पर जोर दिया गया।
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट जारी किया गया।

सैन्य दबाव और परमाणु वार्ता
मध्य पूर्व में अमेरिका ने हाल के वर्षों में सबसे बड़ा सैन्य जमावड़ा किया है। ट्रंप ने जनवरी में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी थी। बाद में उनका फोकस ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर गया और उन्होंने समझौते की मांग दोहराई। इसी सप्ताह परमाणु वार्ता का एक और दौर प्रस्तावित है। ऐसे माहौल में सीआईए का संदेश और अधिक संवेदनशील माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Tariff To Replace Income Tax: क्या अमेरिका इनकम टैक्स खत्म करेगा? राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए अहम संकेत

ईरान में विरोध प्रदर्शन
ईरान के भीतर भी असंतोष बढ़ता दिख रहा है। तेहरान के विश्वविद्यालयों में छात्रों ने सरकार विरोधी प्रदर्शन किए। हालिया महीनों में सख्त कार्रवाई के बावजूद विरोध की आवाजें थमी नहीं हैं। ऐसे समय में बाहरी खुफिया संपर्क की पेशकश को ईरान की सरकार गंभीर चुनौती के रूप में देख सकती है।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन की ओर से इस संदेश पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम ईरान-अमेरिका रिश्तों में और तनाव बढ़ा सकता है। एक ओर परमाणु वार्ता की कोशिशें चल रही हैं, दूसरी ओर खुफिया गतिविधियां तेज हो रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाएंगे, इस पर दुनिया की नजर टिकी है।


अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article