फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Claims US Gave Iran a Week Off for Khameneis Funeral also Highlights American Military Strength

US: 'खामेनेई के जनाजे के लिए ईरान को दिया वीक ऑफ', ट्रंप ने सेना का भी किया जिक्र, बाइडन पर क्या आरोप लगाए?

Sat, 04 Jul 2026 03:21 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 04 Jul 2026 03:21 PM IST
सार

Trump On Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान को खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह की छूट दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी दबाव के कारण ईरान समझौते के लिए तैयार है। आइए, विस्तार से जानते हैं ट्रंप ने ऐसा दावा किस आधार पर किया? अमेरिकी सैन्य ताकत और अर्थव्यवस्था को लेकर उन्होंने क्या कहा? साथ ही ये भी जानेंगे बाइडन सरकार पर कैसे निशाना साधा?

विज्ञापन
Trump Claims US Gave Iran a Week Off for Khameneis Funeral also Highlights American Military Strength
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह तक कार्रवाई नहीं की। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी दबाव के कारण ईरानी नेतृत्व समझौते के लिए तैयार है। अपने संबोधन में उन्होंने अमेरिकी सैन्य शक्ति और अर्थव्यवस्था को लेकर भी कई बड़े दावे किए। आइए, सभी को विस्तार से पढ़ते हैं।
विज्ञापन

ट्रंप ने ईरान को लेकर क्या दावा किया?

साउथ डकोटा के माउंट रशमोर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और अब ईरान समझौता करना चाहता है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने मानवीय आधार पर खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान को एक सप्ताह की छूट दी। ट्रंप ने कहा, "हमने ईरान पर जोरदार प्रहार किया। वे समझौता करने के लिए तैयार हैं। हमने उन्हें अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह का समय दिया, क्योंकि हम अच्छे लोग हैं।"
विज्ञापन

अमेरिकी सैन्य ताकत को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका ने दुनिया की सबसे मजबूत और सबसे शक्तिशाली सेना तैयार की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने दो विश्व युद्ध और शीत युद्ध में जीत हासिल की तथा अपने विरोधियों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने वेनेजुएला का जिक्र करते हुए यह भी दावा किया कि उनकी सरकार ने वहां बहुत कम समय में सफलता हासिल की। ट्रंप ने इन बातों को अमेरिका की सैन्य क्षमता और वैश्विक प्रभाव का उदाहरण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था और निवेश को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

  • अमेरिका की अर्थव्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हुई है।
  • पिछले 12 महीनों में 19.2 ट्रिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा हुई है।
  • यह आंकड़ा पहले के रिकॉर्ड से कई गुना अधिक है।
  • टैरिफ नीति और कारोबार के अनुकूल माहौल से नए कारखाने और उद्योग तेजी से बढ़ें।
  • आज अमेरिका दुनिया का सबसे आकर्षक निवेश केंद्र बन गया है।

बाइडन सरकार पर ट्रंप ने कैसे निशाना साधा?

ट्रंप ने अपने भाषण में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि दो साल पहले अमेरिका का दुनिया में मजाक उड़ाया जाता था और देश कमजोर दिखाई देता था। लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। ट्रंप ने दावा किया कि आज अमेरिका को दुनिया पहले से कहीं ज्यादा सम्मान दे रही है और आने वाले समय में देश और अधिक मजबूत होगा।

ईरान में अंतिम संस्कार को लेकर क्या जानकारी सामने आई?

ईरान में अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम कई दिनों तक चलने वाले हैं। अधिकारियों के अनुसार इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में लोगों के अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है। इसके बाद अंतिम यात्रा तेहरान से निकलेगी और आगे के धार्मिक कार्यक्रम क़ोम, बगदाद, करबला और नजफ में आयोजित किए जाएंगे। अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 9 जुलाई तक जारी रहने की जानकारी दी गई है।


अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच से ट्रंप ने विदेश नीति, सैन्य शक्ति और अर्थव्यवस्था को अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धियों के रूप में पेश किया। उन्होंने ईरान, वेनेजुएला, निवेश, टैरिफ और अमेरिकी सेना का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका पहले से कहीं ज्यादा मजबूत स्थिति में है। साथ ही उन्होंने भविष्य में देश के और अधिक प्रगति करने का भरोसा भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed