फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump felicitates lifeguard In white house who saved Indian American kid from surf waves

US: लहरों में फंसे भारतीय मूल के बच्चे को बचाने वाले 16 साल के किशोर से मिले ट्रंप, किया सम्मानित; मामला क्या?

Tue, 18 Aug 2026 04:16 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 18 Aug 2026 04:16 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैलिफोर्निया के समुद्र तट पर भारतीय मूल के 10 वर्षीय बच्चे नाथनियल राय की जान बचाने वाले 16 वर्षीय लाइफगार्ड राइडर विलियम्स को व्हाइट हाउस में सम्मानित किया। नाथनियल तेज लहरों में फंस गया था। विलियम्स ने अपनी ट्रेनिंग के आधार पर तुरंत उसे बचाया। समुद्र में उस दिन क्या हुआ था? ट्रंप ने इस किशोर को क्यों बताया असली हीरो? आइए, विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Trump felicitates lifeguard In white house who saved Indian American kid from surf waves
ट्रंप ने किशोर लाइफगार्ड को बताया हीरो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 25 जुलाई को 10 वर्षीय भारतीय मूल का बच्चा नाथनियल राय समुद्र की तेज लहरों में फंस गया था। वह सांता क्रूज के सीब्राइट बीच पर पानी में था। इसी दौरान उसने अपना संतुलन खो दिया और लहरों की चपेट में आ गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद 16 वर्षीय लाइफगार्ड राइडर विलियम्स ने बच्चे को मुश्किल में देखा और तुरंत उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ा।
विज्ञापन

राइडर विलियम्स ने कैसे बचाई जान?

विलियम्स ने बताया कि उसने बच्चे को लाइफगार्ड टावर से करीब 20 गज दूर टखने तक पानी में अपना संतुलन खोते देखा था। खतरा समझते ही वह उसकी तरफ दौड़ा। उसने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में लाइफगार्ड अपनी ट्रेनिंग पर भरोसा करते हैं। उसका पूरा ध्यान बच्चे को जितनी जल्दी हो सके पानी से बाहर निकालने पर था। बचाव की यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में क्यों बुलाया?

बचाव का वीडियो सामने आने के बाद ट्रंप की भी इस घटना पर नजर पड़ी। उन्होंने लाइफगार्ड विलियम्स और उसके परिवार को व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया। सोमवार को विलियम्स अपने माता-पिता शेन और शैनन के साथ ओवल ऑफिस पहुंचे। उनके साथ बचाए गए बच्चे नाथनियल राय, उसकी बहन लैला और पिता सुमित राय भी मौजूद थे। बचाव में मदद करने वाले एक अन्य लाइफगार्ड आरोन बोनिन भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने किशोर लाइफगार्ड की कैसे तारीफ की?

ट्रंप ने विलियम्स को असली हीरो बताया और उसके साहस की जमकर तारीफ की। उन्होंने नाथनियल को भी इस मुश्किल घटना से सुरक्षित निकलने पर बधाई दी। ट्रंप ने बच्चे से मजाक करते हुए कहा कि वह बहुत भाग्यशाली है कि उस दिन ट्रंप ड्यूटी पर नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि भगवान उस बच्चे पर नजर रख रहे थे।

बच्चे के पिता ने क्या कहा?

नाथनियल के पिता सुमित राय ने अपने बेटे की जान बचाने के लिए लाइफगार्डों का आभार जताया। वहीं विलियम्स ने कहा कि लाइफगार्डों को ऐसी खतरनाक परिस्थितियों से निपटने के लिए अच्छी ट्रेनिंग दी जाती है। उसके मुताबिक, इसी ट्रेनिंग की वजह से वह घबराने के बजाय तुरंत बच्चे को बचाने में जुट गया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस आए मेहमानों को राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का कमरा दिखाने की भी बात कही, जिसका इस्तेमाल लिंकन कार्यालय और कैबिनेट कक्ष के तौर पर करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed