{"_id":"69fdb32371260f486804de5b","slug":"trump-has-no-intention-of-invading-cuba-reveals-brazil-s-president-lula-after-white-house-talks-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'अमेरिका की क्यूबा पर हमले की कोई योजना नहीं', ट्रंप के साथ बंद कमरे में मुलाकात के बाद बोले लूला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'अमेरिका की क्यूबा पर हमले की कोई योजना नहीं', ट्रंप के साथ बंद कमरे में मुलाकात के बाद बोले लूला
पीटीआई, बीजिंग।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 08 May 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बंद कमरे में बैठक के बाद ब्राजीलियाई राष्ट्रपति ने दावा किया कि अमेरिका की क्यूबा पर हमला करने की कोई योजना नहीं है। इससे पहले ट्रंप कई मौको पर क्यूबा पर हमले की चेतावनी देते रहे हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के साथ ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा
- फोटो : एक्स/लूला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने बताया कि उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप का क्यूबा पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है। यह बात दोनों नेताओं की व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात के बाद सामने आई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्राजीलियाई राष्ट्रपति ने क्या कहा?
लूला ने वाशिंगटन में ब्राजील के दूतावास में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की लगभग ढाई घंटे तक बंद कमरे में बात हुई। इस बातचीत में क्यूबा और क्षेत्रीय सुरक्षा प्रमुख मुद्दे थे। उन्होंने बताया कि ट्रंप ने कहा कि उनका क्यूबा पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है। लूला ने बताया कि उन्हें जो अनुवाद मिला, उसके अनुसार ट्रंप ने साफ कहा कि वह क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई नहीं चाहते।
बातचीत करना चाहता क्यूबा: लूला डा सिल्वा
लूला ने इस मुलाकात को अच्छा संकेत बताया। उन्होंने कहा कि क्यूबा बातचीत करना चाहता है और समस्या का हल चाहता है। क्यूबा कई वर्षों से आर्थिक प्रतिबंधों के कारण परेशान है। लूला ने कहा कि ये प्रतिबंध क्यूबा के विकास को रोकते हैं और उसे पूरी तरह स्वतंत्र देश बनने से रोकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: विक्रम दुरईस्वामी: चीन भारत के नए राजदूत ने सौंपी साख पत्र की प्रति, दूतावास में आयोजित समारोह में की शिरकत
अमेरिका ने क्यूबा पर कड़े किए प्रतिबंध
हालांकि, अमेरिका की नीति अभी भी सख्त है। अमेरिका ने हाल ही में क्यूबा पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि क्यूबा की कुछ कंपनियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें जीएआईएसए नाम की सैन्य कंपनी भी शामिल है।
एक खनन कंपनी मोआ निकेल पर भी असर पड़ा है। यह कंपनी क्यूबा और कनाडा की कंपनी शेरिट की साझेदारी में चलती है। इन प्रतिबंधों के बाद शेरिट कंपनी ने क्यूबा में अपना काम रोक दिया है। अमेरिका का कहना है कि ये कदम क्यूबा सरकार पर दबाव डालने के लिए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन