{"_id":"6a9a948d0de4244d30098b77","slug":"two-indians-killed-in-nepal-as-car-plunges-into-pokhara-phewa-lake-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में फिर हादसे के शिकार हुए भारतीय: कार पोखरा की फेवा झील में गिरी, बिहार के दो लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में फिर हादसे के शिकार हुए भारतीय: कार पोखरा की फेवा झील में गिरी, बिहार के दो लोगों की मौत
Fri, 04 Sep 2026 03:21 PM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 04 Sep 2026 03:21 PM IST
सार
नेपाल में शुक्रवार तड़के हुए एक हादसे में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। दरअसल बिहार के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक कार पोखरा की फेवा झील में गिर गई, जिससे झील में डूबकर दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के पोखरा में शुक्रवार तड़के एक हादसे में दो भारतीयों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक कार के फेवा झील में गिर जाने से दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। गंडकी प्रांत पुलिस कार्यालय के प्रमुख जितेंद्र बी.सी. के अनुसार, बिहार के पंजीकरण नंबर वाली कार सुबह करीब 4:50 बजे झील में जा गिरी।
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों में से एक की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल निवासी 26 वर्षीय नवदीप कुमार यादव के रूप में हुई है। दूसरे मृतक भारतीय नागरिक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायल भारतीय नागरिकों की पहचान रक्सौल निवासी 27 वर्षीय अनमोल कुमार यादव और 33 वर्षीय सूरज यादव के रूप में हुई है। दोनों को झील से सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए गंडकी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
चालक की गलती से हुआ हादसा
पुलिस ने बताया, यह हादसा पोखरा-18 में गौरीचौतारा मोड़ के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, सेदी से झील किनारे की ओर जाते समय चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार झील में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान के लिए करीब दो दर्जन सुरक्षाकर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
क्रेन की मदद से कार को झील से बाहर निकाला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों मृतकों को पानी से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया और पोखरा एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।