{"_id":"6456edeb5e5654872504f713","slug":"ukraine-intensifies-attacks-russia-evacuates-people-from-18-settlements-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukrain-Russia: यूक्रेन ने तेज किए हमले, रूस ने 18 बस्तियों से लोगों को निकाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukrain-Russia: यूक्रेन ने तेज किए हमले, रूस ने 18 बस्तियों से लोगों को निकाला
Sun, 07 May 2023 05:46 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को/कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को/कीव।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 07 May 2023 05:46 AM IST
सार
यूक्रेन की वायुसेना के कमांडर मायकोला ओलेशचुक ने कहा, इस सप्ताह की शुरुआत में हाइपरसोनिक मिसाइल को यूक्रेन की राजधानी पर रात में हुए हमले के दौरान मार गिराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन ने रूस पर हमले तेज कर दिए हैं, जिसके बाद रूस ने अपनी 18 बस्तियों के निवासियों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस की हाइपरसोनिक मिसाइल को मार गिराया है।
विज्ञापन
केएच-47 मिसाइल को मिग-31के विमान से रूसी क्षेत्र से दागा गया और पैट्रियट मिसाइल से मार गिराया गया। क्रेमलिन पर हमले के बाद दोनों देशों में संघर्ष तेज हो गया है। एक दिन पहले ही यूक्रेन ने रूस के 10 तेल डिपो को हमला कर नष्ट कर दिया था।
विज्ञापन
आवास और भोजन के लिए धन उपलब्ध...
रूस ने कहा कि हम लोगों की सुरक्षा को जोखिम में नहीं डाल सकते हैं और उनके व्यवस्थित प्रस्थान, एकमुश्त भुगतान, आवास और भोजन के लिए धन उपलब्ध कराएंगे।
पहली बार अमेरिकी रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल...
यूक्रेन की वायुसेना ने शनिवार को दावा किया कि उसने अमेरिकी पैट्रियट रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए राजधानी कीव के ऊपर एक रूसी हाइपरसोनिक मिसाइल को मार गिराया। यूक्रेन को हाल ही में अमेरिका से ‘पैट्रियट’ रक्षा प्रणाली प्राप्त हुई थी। यह पहली बार है जब यूक्रेन ने रूस की किसी बेहद अत्याधुनिक मिसाइल को मार गिराया है।
विज्ञापन
यूक्रेन की वायुसेना के कमांडर मायकोला ओलेशचुक ने कहा, इस सप्ताह की शुरुआत में हाइपरसोनिक मिसाइल को यूक्रेन की राजधानी पर रात में हुए हमले के दौरान मार गिराया गया।