सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Ukraine Minister Emine Dzheppar expresses regret over Goddess Kali picture posted amid Russia war

Ukraine: मां काली की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने पर यूक्रेन ने मांगी माफी, उप विदेश मंत्री ने कही ये बात

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 02 May 2023 08:52 AM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स के रोष जताए जाने के बाद यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट हटा दिया। फोटो 30 अप्रैल को पोस्ट किया गया था। वहीं डिलीट करने के बाद भी यूक्रेन द्वारा शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Ukraine Minister Emine Dzheppar expresses regret over Goddess Kali picture posted amid Russia war
यूक्रेन की प्रथम उप विदेश मंत्री एमिने झापारोवा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

रूस से जारी युद्ध के बीच मां काली को लेकर किए गए एक पोस्ट ने यूक्रेन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, हाल ही में यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उसने देवी मां काली की आपत्तिजनक तस्वीर साझा की थी। इसे लेकर भारत समेत पूरी दुनिया के हिंदू समुदाय ने नाराजगी जाहिर की थी। अब इस पूरे वाकये को लेकर यूक्रेन की तरफ से खेद जताया गया है। खुद यूक्रेन की उप विदेश मंत्री ने माफी मांगते हुए इस घटना पर ट्वीट किया है। 
Trending Videos


क्या बोलीं यूक्रेन की मंत्री?
यूक्रेन की प्रथम उप-विदेश मंत्री एमिने झेपर ने ट्वीट में लिखा, "हम यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की ट्वीट, जिसमें देवी काली को गलत तरह से दिखाया गया था, उसके लिए खेद जताते हैं। यूक्रेन और यहां के लोग भारत की अद्वितीय संस्कृति का सम्मान करते हैं और उसके समर्थन की प्रशंसा करते हैं। इस फोटो को पहले ही हटा लिया गया है। यूक्रेन आपसी सम्मान की भावना के साथ भारत के साथ दोस्ती और सहयोग बढ़ाने के लिए संकल्पित है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने पोस्ट की थी फोटो
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट में धुएं के गुबार के ऊपर कथित तौर पर देवी काली की एक तस्वीर दिखाई गई। तस्वीर में जीभ बाहर दिख रही है। साथ ही माता काली के गले में खोपड़ियों की माला है। ट्विटर हैंडल @DefenceU ने "वर्क ऑफ आर्ट" कैप्शन के साथ छवि को पोस्ट किया था। 

इसके बाद भारतीयों का यूक्रेन की इस नापाक हरकत पर गुस्सा फूटा है। हालांकि, भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स के रोष जताए जाने के बाद यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट हटा दिया। फोटो 30 अप्रैल को पोस्ट किया गया था। वहीं डिलीट करने के बाद भी यूक्रेन द्वारा शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।




भारत में सोशल मीडिया पर की गई थी निंदा
कई भारतीय ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने गुस्से में प्रतिक्रियाएं दी थी और फोटो को हटाने की बात कही थी। लोगों ने यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय पर असंवेदनशीलता और भारतीयों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। कुछ भारतीय ट्विटर यूजर्स ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से दखल देने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed