{"_id":"63b224c714f1d7577c39af03","slug":"ukraine-response-to-russian-terror","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine-Russia War: रूसी आतंक को यूक्रेन का जवाब, बंकर में गिटार बजाने यूक्रेनी सैनिक का वीडियो वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine-Russia War: रूसी आतंक को यूक्रेन का जवाब, बंकर में गिटार बजाने यूक्रेनी सैनिक का वीडियो वायरल
Mon, 02 Jan 2023 05:56 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 02 Jan 2023 05:56 AM IST
सार
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शनिवार-रविवार के बीच रूस ने यूक्रेन के 12 ड्रोन, चार रडार और दो हॉवित्जर तोपों को तबाह किया है। इसके अलावा कुपियांस्क में 40 यूक्रेनी सैनिकों को भी मार गिराया है।
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन युद्ध
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन पर रूस के हमले को 300 से ज्यादा दिन बीत चुके हैं। न यूक्रेन हार मानने को राजी है और न वहां के रहवासी जिंदादिली छोड़ने को। धमाकों और सायरन की आवाज अब यहां रोज की बात हो चुकी है। इन सबके बीच यूक्रेन वासियों ने नए साल का स्वागत आतिशबाजी के साथ किया तो राजधानी कीव की पुलिस ने भी बंकर में बैठकर गिटार बजाते सैनिक की फोटो ट्वीट कर कहा, यह है रूस की मिसाइलों को हमारा जवाब।
विज्ञापन
साल के पहले दिन भी जारी रहा हमला
नए साल के पहले दिन भी यूक्रेन ने रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों को झेला। यूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया राजधानी कीव पर 31 दिसंबर की सुबह से 1 जनवरी की दोपहर तक हमला करने आए 45 ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराया। वहीं, रूसी समाचार एजेंसी आरआईए ने बताया कि दोनेस्क में यूक्रेनी हमले में छह रूसी लोगों की मौत हुई है। रूसी रिपोर्ट के मुताबिक हमला एक रिहायशी इलाके पर किया गया था। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शनिवार-रविवार के बीच रूस ने यूक्रेन के 12 ड्रोन, चार रडार और दो हॉवित्जर तोपों को तबाह किया है। इसके अलावा कुपियांस्क में 40 यूक्रेनी सैनिकों को भी मार गिराया है।
विज्ञापन