सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Ukraine Targets Russia with biggest ever Drone Attack on Moscow several Airports closed damage reported news

Russia Ukraine War: यूक्रेन का रूस पर अब तक सबसे बड़ा ड्रोन हमला, मॉस्को एयरपोर्ट बंद, एक घायल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 10 Nov 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

रूसी अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, एक व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। ड्रोन्स को खत्म किए जाने के बाद एयरपोर्ट्स पर सामान्य सेवा शुरू कर दी गई। 

Ukraine Targets Russia with biggest ever Drone Attack on Moscow several Airports closed damage reported news
रूस-यूक्रेन संघर्ष। - फोटो : Sputnik
विज्ञापन

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को अब तीन साल होने वाले हैं। हालांकि, दोनों ही तरफ से जबरदस्त हमलों का दौर जारी है। इस बीच यूक्रेन ने रविवार को मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। बताया गया है कि कीव की तरफ से रूसी राजधानी में 32 ड्रोन्स के जरिए हमला किया गया। इसके चलते शहर के तीन एयरपोर्ट्स को बंद कराना पड़ा और यहां आने वाले विमानों को दूसरे स्थानों पर लैंडिंग के लिए भेजना पड़ा।
Trending Videos


रूस ने कहा है कि उसने मॉस्को की तरफ आ रहे सभी 32 ड्रोन्स मार गिराए। यह ड्रोन्स मॉस्को क्षेत्र के रैमेन्सकोय और कोलोमेन्स्की जिले को निशाना बनाने आए थे। इसके अलावा इनके निशाने पर दोमोदेदोवो शहर भी था, जहां मॉस्को का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, एक व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। ड्रोन्स को खत्म किए जाने के बाद एयरपोर्ट्स पर सामान्य सेवा शुरू कर दी गई। 

इस ड्रोन हमले के कुछ अपुष्ट वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर भी वायरल हो रहे हैं। इनमें यूक्रेनी ड्रोन्स को मॉस्को के आसमान में गरजते देखा जा सकता है। रूसी अधिकारियों ने कुछ अन्य क्षेत्रों- कलुगा, ब्रायंस्क और ओरलोव क्षेत्र में भी यूक्रेनी ड्रोन्स के हमले की बात कही है। 

रूस पर पहले भी ड्रोन हमला कर चुका है यूक्रेन
मॉस्को और इसके आसपास के क्षेत्र में रूस की जनसंख्या का बड़ा हिस्सा रहता है। ऐसे में यूक्रेन के ड्रोन हमले भी इसी तरफ ज्यादा केंद्रित रहे हैं। क्रेमलिन से कुछ ही दूरी पर स्थित मॉस्को का रैमेन्सकोय जिले में सितंबर में यूक्रेनी ड्रोन्स का हमला हुआ था। तब यूक्रेन ने 20 ड्रोन्स भेजे थे, जिन्हें रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed