सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine zelenskyy in munich security summit said we committed to real peace deal

Ukraine: 'वास्तविक शांति लाने के लिए यूक्रेन समझौते को तैयार', जेलेंस्की ने बताया- कहां गलती कर रहा यूरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Feb 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने संकेत दिए हैं कि वे रूस के साथ स्थायी समाधान के पक्ष में हैं। हालांकि उन्होंने संघर्ष को सम्मानजनक तरीके से समाप्त करने पर जोर दिया। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में यूक्रेन के राष्ट्रपति क्या-क्या बोले.. जानिए।

Ukraine zelenskyy in munich security summit said we committed to real peace deal
वोलोदिमीर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति - फोटो : X @ZelenskyyUa
विज्ञापन

विस्तार

यूक्रेन शांति समझौते के लिए तैयार हो गया है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जर्मनी के म्यूनिख में कहा कि यूक्रेन एक ऐसे समझौते के लिए तैयार है, जो वास्तविक शांति लाएगा। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, 'यूक्रेन एक ऐसे समझौते के लिए तैयार है जो हमारे लिए, यूक्रेन के लिए और यूरोप के लिए वास्तविक शांति लाएगा।' उन्होंने कहा कि इस संकट को सम्मानजनक तरीके से समाप्त किया जा सकता है और यह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
Trending Videos


जेलेंस्की ने यूरोप को चेताया
  • जेलेंस्की का कहना है कि यूरोप व्यावहारिक रूप से बातचीत की मेज पर मौजूद नहीं है, जो एक बड़ी गलती है। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन बातचीत की प्रक्रिया में यूरोप को पूरी तरह से शामिल करने की कोशिश कर रहा है, ताकि यूरोप के हितों और उसकी आवाज का ध्यान रखा जा सके।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन इन वार्ताओं को सफल बनाने के लिए सब कुछ करेगा और वह अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ लगातार संपर्क में है।
  • इस बीच, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि रूस अमेरिकी नेताओं के साथ बनी सहमति के आधार पर यूक्रेन संकट का बातचीत से हल निकालने के लिए तैयार है।
  • उन्होंने कहा, 'रूस पिछले साल अगस्त में अलास्का के एंकोरेज शहर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई वार्ता के नतीजों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मॉस्को को उम्मीद है कि ईमानदार और सीधी वार्ता के लिए तैयार साझेदारों के साथ आपसी सहमति वाले समझौते में उसके हितों का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा।'

रूस ने कहा- दोहरे मानकों का विरोध करेंगे
लावरोव ने कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय मामलों में सच्चाई और न्याय को बनाए रखेगा व संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों पर आधारित एक बहुपक्षीय दुनिया को बढ़ावा देगा। उन्होंने यह भी कहा कि मॉस्को दोहरे मानकों, छिपे हुए एजेंडे, थोपे गए सेटलमेंट फॉर्मूले और साथ ही नव-उपनिवेशवाद और आधिपत्यवाद के तरीकों का विरोध करेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed