फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Uproar over incorrect Indian map Embassy swings following Lovlina complaint expresses concern over incident

गलत भारतीय नक्शे पर बवाल: लवलीना की शिकायत के बाद हरकत में आया दूतावास, घटना पर जताई चिंता

Mon, 03 Aug 2026 01:37 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 03 Aug 2026 01:37 PM IST
सार

स्कॉटलैंड के ग्लासगो स्थित एक रेस्तरां में भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने पर मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने आपत्ति जताई। इसके बाद भारतीय दूतावास ने भी चिंता व्यक्त कर मामला उठाया। रेस्तरां ने माफी मांगते हुए गलत नक्शे वाली सामग्री हटाने और अपना लोगो बदलने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Uproar over incorrect Indian map Embassy swings following Lovlina complaint expresses concern over incident
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : IANS

विस्तार

स्कॉटलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने ग्लासगो के एक रेस्तरां में भारत के गलत नक्शे के प्रदर्शन पर चिंता जताई है। दरअसल, यह मामला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने रेस्तरां के दौरे के दौरान उठाया। बोरगोहेन ने भारत के नक्शे में पूर्वोत्तर क्षेत्र को गलत तरीके से दिखाए जाने पर अपनी दुख व्यक्त की थी। दरअसल, यह नक्शा रेस्तरां की ब्रांडिंग का हिस्सा था।

विज्ञापन

बोरगोहेन के वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद, मिस्टर सिंह्स इंडिया नामक रेस्टोरेंट ने एक बयान जारी कर चिंता जताई। हालांकि, कुछ ही मिनटों बाद रेस्टोरेंट ने अपना इंस्टाग्राम पेज डिलीट कर दिया। 

विज्ञापन

दूतावास ने क्या कहा? 
हालांकि रेस्टोरेंट की ओर से सुधारात्मक उपायों का एक बयान जारी किया गया था, लेकिन भारतीय दूतावास ने दिन में पहले कहा था, 'हमने उस रेस्टोरेंट के परिसर में भारत के गलत नक्शे के चित्रण पर चिंता व्यक्त की है, जहां भारतीय खेल दल के सदस्यों को कल शाम ठहराया गया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन


'उचित कार्रवाई की जाएगी'
दूतावास ने आगे कहा कि उसने संबंधित प्रतिष्ठान के समक्ष यह मामला उठाया और उसे आश्वासन दिया गया कि उचित कार्रवाई की जा रही है। यह भी कहा कि रेस्तरां तुरंत गलत नक्शे दर्शाने वाली वस्तुओं को हटा रहा है।

क्या है पूरा मामला? 
असम की मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने राष्ट्रमंडल खेलों 2026 में 10 मुक्केबाजी पदक जीतकर इतिहास रचने के बाद जश्न मनाने के लिए भारतीय मुक्केबाजी दल के साथ ग्लासगो के एक रेस्तरां का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ध्यान दिया कि रेस्टोरेंट के लोगो में भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर क्षेत्र को काट दिया गया था।

बोरगोहेन ने क्या कहा? 
इसके बाद रेस्तरां प्रबंधन के समक्ष उठाते हुए बोरगोहेन ने कहा, 'कृपया इसे गलत न समझें। मुझे थोड़ा दुख हुआ है। भारत के नक्शे में हमारा उत्तर-पूर्वी क्षेत्र गायब है। बाहर भी लगे नक्शे में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को काट दिया गया है। उत्तर-पूर्वी क्षेत्र से होने के नाते मुझे बहुत बुरा लगा। बस यही कहना चाहती  हूं कृपया अगली बार इस बात का ध्यान रखें।'


रेस्टोरेंट की ओर से क्या प्रतिक्रिया आई? 
गलत नक्शे को लेकर हुए विवाद के बाद मिस्टर सिंह्स इंडिया ने एक बयान जारी कर गलत चित्रण के लिए स्पष्ट रूप से माफी मांगी और रेस्टोरेंट के लोगो को बदलने का वादा किया। रेस्टोरेंट ने कहा कि उसका इरादा कभी किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था, बल्कि वह भारतीय दल को गर्व के साथ सेवा देना चाहता था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed