{"_id":"6a702941edbc1874e40fceec","slug":"earthquake-hits-egypt-tremors-felt-in-cairo-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्र में भूकंप के तेज झटके: शर्म अल-शेख के पास आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान पर क्या अपडेट?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मिस्र में भूकंप के तेज झटके: शर्म अल-शेख के पास आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान पर क्या अपडेट?
Mon, 03 Aug 2026 11:08 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:08 AM IST
सार
मिस्र में सोमवार तड़के 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके शर्म अल-शेख के उत्तर पूर्व में महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने अस्पतालों और आपात सेवाओं को अलर्ट कर दिया है। जानिए भूकंप कहां आया, कितनी रही तीव्रता और क्या हैं हालात।
विज्ञापन
Earthquake, भूकंप
- फोटो : आईएएनएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिस्र में सोमवार सुबह शर्म अल-शेख के उत्तर-पूर्वी इलाके में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। देश के राष्ट्रीय खगोलीय और भूभौतिकी अनुसंधान संस्थान ने यह जानकारी दी।
मिस्र के राष्ट्रीय खगोलीय और भूभौतिकी अनुसंधान संस्थान ने क्या बताया?
संस्थान के अनुसार, भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 3 बजे (0000 जीएमटी) आया। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप का केंद्र 30.19 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 32.61 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
संस्थान ने बताया कि उसे लोगों से जानकारी मिली है कि भूकंप के झटके महसूस किए गए। लेकिन किसी की जान जाने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के संवाददाताओं ने भी मिस्र की राजधानी काहिरा में भूकंप के झटके महसूस किए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: चुनाव प्रचार के बीच टल सकता है शटडाउन का खतरा, सीनेट ने किस फंडिंग बिल पर बनाई सहमति?
सरकार ने क्या कदम उठाए?
मिस्र में क्यों आते हैं भूकंप?
मिस्र स्वेज की खाड़ी, लाल सागर और अकाबा की खाड़ी के आसपास सक्रिय टेक्टोनिक क्षेत्रों के पास स्थित है। इसी वजह से यहां कभी-कभी मध्यम स्तर के भूकंप आते हैं, हालांकि, ज्यादातर भूकंपों से बहुत कम या कोई नुकसान नहीं होता। मिस्र भूमध्य सागर क्षेत्र में स्थित है, जहां अफ्रीकी प्लेट यूरेशियन प्लेट के नीचे खिसकती है। इस कारण उत्तरी मिस्र में मध्यम से तेज भूकंपीय गतिविधियां महसूस की जाती हैं।

- भूकंप के बाद मिस्र के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री खालिद अब्देल-गफ्फार ने देश की स्वास्थ्य आपातकालीन योजना को तुरंत लागू करने और मंत्रालय के केंद्रीय संकट एवं आपातकालीन संचालन कक्ष की बैठक बुलाने का आदेश दिया।
- मंत्रालय ने देशभर के अस्पतालों में आपातकालीन और गंभीर मरीजों के इलाज वाले विभागों में अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया है। साथ ही एंबुलेंस और तुरंत कार्रवाई करने वाली टीमों को तैयार रहने को कहा है।
- मंत्रालय ने कहा, स्वास्थ्य स्थिति सामान्य बनी हुई है और भूकंप से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
- मिस्र के रेड क्रिसेंट ने भी उन शहरों में आपात तैयारियां शुरू कर दी हैं, जहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
- संगठन ने बताया कि उसे किसी की मौत या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं मिली है।