फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe forest fire example of humanity 100 plus dogs cats and horses rescued in France at risk of human lives

इंसानियत की मिसाल: फ्रांस में जान जोखिम में डालकर 100 से ज्यादा कुत्ते, बिल्ली व घोड़ों को बचाया गया

Mon, 03 Aug 2026 10:20 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला नेटवर्क, बोर्डो (फ्रांस)।
अमर उजाला नेटवर्क, बोर्डो (फ्रांस)। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 03 Aug 2026 10:20 AM IST
सार

  • यूरोपीय जंगलों में लगी भीषण आग के बीच स्वयंसेवकों ने पेश की इंसानियत की मिसाल।
  • फ्रांस में जान जोखिम में डालकर 100 से ज्यादा कुत्ते, बिल्ली व घोड़ों को बचाया गया।

विज्ञापन
Europe forest fire example of humanity 100 plus dogs cats and horses rescued in France at risk of human lives
यूरोप के जंगलों में भीषण आग - फोटो : एजेंसी

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस के गिरोंद क्षेत्र में लगी भीषण जंगल की आग ने हजारों लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया, लेकिन इस त्रासदी के बीच एक ऐसा मानवीय चेहरा भी सामने आया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। धधकती आग, जहरीले धुएं और हर पल मंडराते खतरे के बावजूद स्वयंसेवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना पीछे छूट गए 100 से अधिक कुत्तों, बिल्लियों, घोड़ों और अन्य बेजुबान जीवों को बचा लिया है और अभी यह अभियान जारी है।

विज्ञापन


आग की लपटों के बीच बेजुबान जानवरों की रक्षा के लिए इस स्तर पर चलाया गया यह अभियान हाल के वर्षों में शायद ही कहीं देखने को मिला हो। गिरोंद में लगी आग पेरिस के क्षेत्रफल से लगभग चार गुना बड़े इलाके में फैल गई थी।
विज्ञापन


प्रशासन ने हजारों लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, लेकिन अचानक हुए इस पलायन में अनेक परिवार अपने पालतू जानवरों को साथ नहीं ले जा सके। कई लोग रोते हुए अपने घरों से निकले, क्योंकि उन्हें यह नहीं पता था कि वे अपने प्रिय साथी को दोबारा कभी देख पाएंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लपटों के बीच तोड़ना पड़ा घर
डेविड विशेष वाहन में पानी और पशु आहार लेकर आग प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। पुलिस की अनुमति से वे कई बार उन इलाकों तक गए, जहां आग गुजर चुकी थी या तेजी से बढ़ रही थी। आग तेजी से मकान की ओर बढ़ रही थी।


ये भी पढ़ें- Greece Fire: जंगल की आग बुझाने में जुटे दो फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, एथेंस के पास हादसा; दो की मौत

सबसे मार्मिक घटना तब सामने आई जब एक दंपती के चार कुत्ते जलते इलाके में घर के भीतर फंसे डेविड और उनकी टीम ने जोखिम उठाकर घर का हिस्सा तोड़ा और अंतिम क्षणों में चारों कुत्तों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में जब कुत्ते अपने मालिकों से मिले तो वहां मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed