{"_id":"6a7027d8af91dc42f80d2ec6","slug":"explosion-heard-near-oil-tanker-at-strait-of-hormuz-ukmto-issues-maritime-alert-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis: होर्मुज के पास टैंकर के नजदीक धमाका, UKMTO ने जारी किया अलर्ट; जहाज और चालक दल सुरक्षित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia Crisis: होर्मुज के पास टैंकर के नजदीक धमाका, UKMTO ने जारी किया अलर्ट; जहाज और चालक दल सुरक्षित
Mon, 03 Aug 2026 11:09 AM IST
Devesh Tripathi
आईएएनएस, लंदन
आईएएनएस, लंदन
Published by: Devesh Tripathi
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:09 AM IST
सार
होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्वी प्रवेश क्षेत्र में एक तेल टैंकर के पास विस्फोट जैसी आवाज सुनाई देने के बाद समुद्री सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हालांकि जहाज और चालक दल सुरक्षित बताए गए हैं। यूकेएमटीओ ने क्षेत्र से गुजरने वाले सभी जहाजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन
होर्मुज में बढ़ी हलचल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्वी प्रवेश द्वार के पास एक तेल टैंकर के नजदीक विस्फोट की आवाज सुनी गई। हालांकि, जहाज और उस पर सवार सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
यूकेएमटीओ की ओर से रविवार को जारी एडवाइजरी के अनुसार, एजेंसी को रविवार को ग्रीनविच समयानुसार रात 8:37 बजे जहाज के कप्तान से इसकी सूचना मिली। कप्तान ने बताया कि जब जहाज ओमान के खासाब से लगभग 20 समुद्री मील उत्तर-पूर्व में था, तभी उसके पास विस्फोट की आवाज सुनाई दी।
जहाजों को सतर्क रहने की सलाह
यूकेएमटीओ ने इस क्षेत्र से गुजरने वाले सभी जहाजों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना एजेंसी को देने की सलाह दी है। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बढ़े तनाव के बीच हाल के दिनों में यूकेएमटीओ ने समुद्री सुरक्षा से जुड़े कई घटनाक्रम दर्ज किए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, इनमें से अधिकतर घटनाएं ओमान के तट और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास हुई हैं।
विज्ञापन
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (वॉशिंगटन समयानुसार) कहा कि ईरान के साथ वार्ता सोमवार दोपहर से शुरू होगी। उन्होंने दावा किया कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर ने अमेरिका से प्रस्तावित सैन्य हमले रोकने का अनुरोध किया है, क्योंकि "उन्हें लगता है कि समझौता हो सकता है।"
क्या अमेरिका-ईरान के बीच बन गई बात?
जॉइंट बेस एंड्रयूज जाते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर समझौता होगा और उसके बाद परमाणु मुद्दे, या कहें ईरान के परमाणु निरस्त्रीकरण पर भी समझौता होगा।" ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान ने भी अमेरिका से प्रस्तावित हमलों को रोकने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, "अब हम उनके साथ बातचीत और वार्ता के रास्ते आगे बढ़ रहे हैं।"
समाचार वेबसाइट एक्सियोस के अनुसार, अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद ने शनिवार को ट्रंप से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ईरान के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर चिंता जताई और स्थिति पर स्पष्ट जानकारी मांगी। उधर, पाकिस्तान, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्किये और कई अन्य देशों ने भी अमेरिका और ईरान से तनाव कम करने तथा आगे किसी भी तरह के संघर्ष से बचने की अपील की है।