सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Embassy in Jerusalem says not in position to evacuate or directly assist Americans in departing Israel

West Asia Crisis: इस्राइल स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा- अपने नागरिकों को बाहर निकालने में नहीं कर सकते कोई मदद

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 03 Mar 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार

इस्राइल में सुरक्षा कारणों से अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को घरों में रहने का निर्देश दिया है। दूतावास अभी नागरिकों को निकालने में असमर्थ है। हालांकि, इस्राइली सरकार ताबा बॉर्डर के लिए बसें चला रही है। यात्री अपनी जिम्मेदारी इन विकल्पों का उपयोग कर सकतें हैं।

US Embassy in Jerusalem says not in position to evacuate or directly assist Americans in departing Israel
अमेरिकी झंडा - फोटो : Google Gemini
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को निकालने में मदद करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इस्राइल में स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि इस्राइल से अमेरिकी नागरिकों को निकालने या उनकी वापसी में सीधी सहायता करने की स्थिति में फिलहाल अमेरिकी दूतावास नहीं है।
Trending Videos


दूतावास ने क्या कहा?
पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात को देखते हुए इस्राइल स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। अगले आदेश तक उन्हें अपने आवास के आसपास ही सुरक्षित रहने को कहा गया है। हालांकि जो लोग देश छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए कुछ विकल्प दिए गए हैं। इस्राइल के पर्यटन मंत्रालय ने दो मार्च से ताबा बॉर्डर के लिए बस सेवा शुरू की है। इस बस में जगह पाने के लिए यात्रियों को मंत्रालय के फॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा की गारंटी देने से किया इनकार
अमेरिकी दूतावास ने साफ किया है कि वह पर्यटन मंत्रालय की शटल सेवा के संबंध में कोई सिफारिश (समर्थन या विरोध) नहीं कर सकता। यदि आप प्रस्थान के लिए इस विकल्प का उपयोग करना चाहते हैं, तो अमेरिकी सरकार आपकी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती। यात्री अपनी जिम्मेदारी पर ही इस विकल्प को चुनें। जो लोग जॉर्डन जाना चाहते हैं, वे बस से एलाट जा सकते हैं। वहां से टैक्सी लेकर यित्जाक राबिन बॉर्डर तक पहुंचा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें:  अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला: 25 से ज्यादा चौकियों कब्जाईं, 100 से अधिक सैनिक ढेर करने का दावा

कहां मिलेंगी बसें?
बसें पकड़ने के लिए यात्री कुछ खास तय जगहों पर पहुंच सकते हैं। इनमें- हर्जलिया रेलवे स्टेशन, हाइफा का याद हाश्मोना स्टेशन, यरूशलम का टेडी स्टेडियम और तेल अवीव का सैविडोर सेंटर शामिल हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed