सब्सक्राइब करें

Live

West Asia Crisis LIVE: सऊदी अरब-इराक और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक; हिज्बुल्ला का इस्राइल पर हमला

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Tue, 03 Mar 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

पश्चिम एशिया की जमीन इन दिनों बारूद की गंध से भरी है। इस्राइल और अमेरिका की ओर से ईरान पर जारी सैन्य हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई का आज चौथा दिन है। दोनों देशों की संयुक्त बमबारी तेज हो गई है और अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिया है कि यह अभियान चार-पांच हफ्ते तक चल सकता है। पूरा क्षेत्र युद्ध जैसे हालात से गुजर रहा है। पश्चिम एशिया में तनाव से जुड़े सभी अपडेट्स इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...


पहले दिन का पूरा घटनाक्रम यहां पढ़िए: Israel-Iran War Live: हमलों के बीच रुबियो का इस्राइल दौरा रद्द; ईरान अपनी गलतियों का नतीजा भुगत रहा- हेगसेथ

दूसरे दिन का पूरा घटनाक्रम यहां पढ़िए:- Israel-Iran War News LIVE: हालिया हमलों में सात ईरानी सैन्य कमांडरों की मौत; तेहरान के अस्पताल पर भीषण हमला

तीसरे दिन का पूरा घटनाक्रम यहां पढ़िए: Israel-Iran War LIVE: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- असली हमले अभी बाकी; ईरानी सुरक्षा प्रमुख बोले- हम तैयार

West Asia Crisis LIVE update Iran Israel Us strikes op epic fury trump netanyahu middle east india hindi news
ईरान संकट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:14 PM, 03-Mar-2026

होर्मुज पर संकट से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2.2% की तेजी दर्ज की गई। हालांकि सोमवार को आई तेज उछाल के बाद बाजार में कुछ ठंडक देखने को मिली, जब अमेरिका ने घरेलू ऊर्जा कीमतों को काबू में रखने के लिए कदम उठाने के संकेत दिए। पढ़ें पूरी खबर...

 
12:11 PM, 03-Mar-2026

हमले के बाद रियाद में अमेरिकी दूतावास बंद

रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमले के बाद अमेरिकी सरकार ने सऊदी अरब में सभी कांसुलर सेवाओं को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास मंगलवार, 3 मार्च को बंद रहेगा। सभी नियमित और आपातकालीन अमेरिकी नागरिक सेवा नियुक्तियां रद्द कर दी गई हैं। जेद्दा, रियाद और धाहरान के लिए आश्रय स्थल की सूचना यथावत है। हम सऊदी अरब में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को भी आश्रय स्थल में रहने की सलाह देते हैं।
12:06 PM, 03-Mar-2026

कुवैत में अमेरिकी दूतावास 'अनिश्चित काल' के लिए बंद

कुवैत में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि इसे अगले आदेश तक बंद रखा गया है। यह घोषणा ईरान द्वारा कुवैत पर किए गए हमलों के बाद दूतावास से धुआं उठते देखे जाने के एक दिन बाद की गई है। दूतावास ने एक्स पर एक बयान में कहा कि क्षेत्र में जारी तनाव के कारण, कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास अगले आदेश तक बंद रहेगा। हमने सभी नियमित और आपातकालीन कांसुलर नियुक्तियों को रद्द कर दिया है।
12:02 PM, 03-Mar-2026

इस्राइल का ईरानी हवाई रक्षा प्रणाली पर हमले जारी

इस्राइली  सैन्य प्रवक्ता अविचाई अद्राई के अनुसार इस्राइल की वायु सेना ईरान की हवाई रक्षा प्रणाली को निशाना बनाते हुए कई अभियान चला रही है। ईरान की सेना क्षमताओं को नष्ट कर रही है। एक्स पर एक पोस्ट में अद्राई ने कहा कि इस्राइली  विमानों ने ईरान की रक्षा प्रणालियों, जिनमें रडार सिस्टम और मिसाइल लॉन्चर शामिल हैं, का संचालन कर रहे कई कर्मियों को निशाना बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि इस्राइल की वायु सेना ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण प्लेटफार्मों से जुड़े स्थलों पर भी हमला किया।
11:55 AM, 03-Mar-2026

इस्राइल की जवाबी कार्रवाई के चलते बेरूत में नए धमाके

हिज्बुल्लाह के हमलों का जवाब देने के लिए लेबनान की राजधानी बेरूत में नए धमाके हुए है। आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान में 50 से अधिक स्थानों को खाली करने के आदेश जारी करने के बाद हमलों का यह नया दौर शुरू किया। 
 
11:42 AM, 03-Mar-2026

खामेनेई की लोकेशन तक कैसे पहुंचा इस्राइल?

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की लोकेशन कैसे पता लगी? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस्राइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ पहले कार्रवाई करते हुए जंग का एलान किया। इस जंग में सबसे पहले सुप्रीम नेता खामेनेई को निशाना बनाया गया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कैसे इस्राइल और अमेरिका को खामेनेई की सटीक लोकेशन का पता चला। जिसे लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
11:40 AM, 03-Mar-2026

हिज्बुल्ला का इस्राइली हवाई अड्डे पर हमले का दावा

लेबनानी उग्रवादी समूह हिजबुल्ला ने उत्तरी इस्राइल में रमात डेविड हवाई अड्डे पर हमला करने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि आज तड़के 'ड्रोन के झुंड' को तैनात करके अड्डे पर स्थित रडार स्थलों और नियंत्रण कक्षों को निशाना बनाया। इस संबंध में इस्राइली सेना के बयान की प्रतीक्षा है।
10:34 AM, 03-Mar-2026

अमेरिका ने आईआरजीसी के कमांड केंद्रों को निशाना बनाया

अमेरिकी सेना ने तेहरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के कमांड और कंट्रोल केंद्रों को नष्ट कर दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के एक बयान के अनुसार लगातार चले अभियानों के दौरान ईरानी वायु रक्षा क्षमताएं, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च स्थल और सैन्य हवाई अड्डे भी नष्ट कर दिए गए। अमेरिकी रक्षा विभाग ने आगे कहा, 'हम ईरानी शासन द्वारा उत्पन्न आसन्न खतरों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करना जारी रखेंगे।'
10:16 AM, 03-Mar-2026

ईरान ने बहरीन में अमेरिकी एयर बेस को निशाना बनाया

ईरान की आईआरजीसी ने कहा कि उसने आज सुबह बहरीन के शेख ईसा क्षेत्र में स्थित एक अमेरिकी एयर बेस पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया। बताया गया कि उसने 20 ड्रोन और तीन मिसाइलें तैनात की, जिससे अमेरिकी हवाई अड्डे की मुख्य कमान और मुख्यालय की इमारत नष्ट हो गई और उसके ईंधन टैंकों में आग लग गई। फिलहाल बहरीन और अमेरिकी सेना के बयान का इंतजार है।
10:07 AM, 03-Mar-2026

कराची में प्रदर्शन के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने चलाई गोली 

रॉयटर्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि कराची में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोलने वाले प्रदर्शनकारियों पर अमेरिकी सैनिकों ने गोली चलाई। ईरान पर हुए हमलों में ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा परिसर की बाहरी दीवार को तोड़कर अंदर घुसने पर रविवार को दस लोग मारे गए थे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed