India-US Ties: भारत-अमेरिका तकनीक साझेदारी में मजबूती, पैक्स सिलिका के तहत एआई और खनिजों पर बनी बड़ी सहमति
भारत और अमेरिका ने एआई तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। यह समझौता पैक्स सिलिका पहल के तहत हुआ, जिस पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिकी अधिकारी जैकब हेलबर्ग के बीच चर्चा हुई। दोनों देशों ने सप्लाई चेन और आर्थिक-तकनीकी साझेदारी को और मजबूत करने का फैसला किया है।
विस्तार
भारत और अमेरिका ने तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने पैक्स सिलिका पहल के तहत साझेदारी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। यह चर्चा भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका के आर्थिक मामलों के उप-विदेश मंत्री जैकब एस हेलबर्ग के बीच हुई बैठक में हुई। बैठक के बाद भारतीय दूतावास ने बताया कि दोनों पक्षों ने आर्थिक और तकनीकी सहयोग को और गहरा करने पर सहमति बनाई है, जिसमें एआई और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला भी शामिल है।
भारत ने इस साल फरवरी में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान पैक्स सिलिका में आधिकारिक रूप से शामिल होकर एक अहम कदम उठाया था। यह पहल दोनों देशों के बीच तकनीकी साझेदारी को एक नई दिशा देने के लिए बनाई गई है, जिसमें सप्लाई चेन से जुड़े सभी स्तरों पर सहयोग बढ़ाने की योजना है।
ये भी पढ़ें:- Kunal Kamra: ‘अपने बयान पर कायम हूं', कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शिंदे पर टिप्पणी मामले में माफी से किया इनकार
अमेरिका के दौरे पर विदेश सचिव मिस्री
बता दें कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री इस समय तीन दिन के दौरे पर अमेरिका में हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और रक्षा संबंधों की समीक्षा करना है। इस दौरान उन्होंने वाशिंगटन डीसी में कई विशेषज्ञों और थिंक टैंक प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।
ये भी पढ़ें:- Mumbai: मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कोई हताहत नहीं
बैठकों में क्या-क्या हुआ?
इन बैठकों में वैश्विक हालात, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य आपूर्ति और आर्थिक स्थिरता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। भारतीय पक्ष का कहना है कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत-अमेरिका साझेदारी के सामने कई अवसर और चुनौतियां दोनों मौजूद हैं। कुल मिलाकर, यह बातचीत भारत और अमेरिका के बीच तकनीक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.