सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us iran peace talks west asia crisis strait of hormuz indian sailors killed maritime attacks us iran war

West Asia War: अमेरिका-ईरान वार्ता जारी, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच शांति की उम्मीद बरकरार; रिपोर्ट में दावा

एएनआई, वॉशिंगटन Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 11 Jun 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता जारी है। ओमान के पास एक जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई। वहीं मामले को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने समुद्री हमलों से वैश्विक आर्थिक संकट की चेतावनी देते हुए तुरंत युद्धविराम की मांग की है।

us iran peace talks west asia crisis strait of hormuz indian sailors killed maritime attacks us iran war
पश्चिम एशिया संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन इस बीच शांति की एक उम्मीद जगी है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है। राजनयिक सूत्रों ने जानकारी दी है कि दोनों देशों के बीच रात भर चली बातचीत के बाद भी चर्चा जारी है। हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हमलों का दौर भी जारी रहा। हालांकि, अभी भी बातचीत का रास्ता बंद नहीं हुआ है।


पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
दूसरी तरफ, इस इलाके में तनाव लगातार बढ़ रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास व्यापारिक जहाजों और तेल टैंकरों पर हमले की खबरें आ रही हैं। ब्रिटेन की समुद्री व्यापार संस्था (UKMTO) ने ओमान के समुद्री क्षेत्र में एक ऐसी ही घटना की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, ओमान के सोहर से 21 समुद्री मील दूर एक टैंकर के इंजन रूम में आग लग गई। स्थानीय अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जहाजों को इस रास्ते से सावधानी से गुजरने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत
इसी बीच एक दुखद खबर सामने आई है। एमटी सेटेबेलो नाम के जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। इस जहाज पर कुल 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। शुरुआत में तीन नाविक लापता थे, लेकिन अब उनकी मौत की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Explainer: क्या ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध फिर शुरू, एक हेलीकॉप्टर गिरने से कैसे शुरू हुआ संकट, अब आगे क्या?

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह भारत के समुद्री समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है। सरकार ने कहा वह पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बचाए गए नाविकों को तुरंत वापस लाया जाए और मृतकों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया तेज की जाए।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जताई चिंता
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों पर पाबंदी से पूरी दुनिया में अस्थिरता और आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। इसका सबसे बुरा असर विकासशील देशों पर पड़ेगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत तुरंत युद्धविराम और समुद्री रास्तों की सुरक्षा बहाल करने की मांग की है। भारतीय विदेश मंत्रालय भी ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रख रहा है। मंत्रालय ने जहाजों पर हो रहे इन हमलों की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed