फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US man allegedly stabbed his wife and hanged himself because she liked Hrithik Roshan very much

ऋतिक रोशन को पसंद करती थी पत्नी, पति ने कर दी हत्या

Tue, 12 Nov 2019 10:17 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 12 Nov 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
US man allegedly stabbed his wife and hanged himself because she liked Hrithik Roshan very much
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

अमेरिका में रहने वाले एक 33 साल के शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को चाकू गोदकर सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि वह बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को पसंद करती थी। आरोपी पति का नाम दिनेश्वर बुद्धिदात है। उसने अपनी 27 साल की पत्नी डोन्ने डोजॉय की चाकू मारकर हत्या कर दी है। वह बारटेंडर के तौर पर काम करती थी।

विज्ञापन


पत्नी की हत्या के बाद उसने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। डोजॉय के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि बुद्धिदात अपनी पत्नी से काफी जलता था क्योंकि वह ऋतिक की बहुत बड़ी फैन थी। उन्होंन बताया कि अभिनेता के लिए उसके प्यार के कारण ही उसकी हत्या हुई।
विज्ञापन


52 साल की माला रामधानी ने कहा, 'उसने मुझे बताया था कि जब वह घर में ऋतिक की कोई फिल्म या गाना देखती थी तो वह उसे उन्हें बंद करने के लिए कहता था क्योंकि उसे जलन महसूस होती थी। जिस किसी फिल्म में ऋतिक ने काम किया है तो वह उसे देखना चाहती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स का कहना है कि डोजॉय जिस घर में अपने पति के साथ रहती थी वहां से जा रही थी लेकिन फिल्म देखने और बुद्धिदात के साथ समय बिताने के लिए रुक गई। लेकिन शाम को बुद्धिदात ने डोजॉय की बहन को मैसेज भेजकर कहा कि कि उसने उसे मार दिया है और घर की चाबी फूलों के गुलदस्ते के नीचे रखी हुई है। 


आरोपी ने पत्नी के शव को अपमार्टमेंट में ही छोड़ दिया और खुद पास के पार्क में जाकर फांसी लगा ली। दोनों ने जुलाई में शादी की थी। डोजॉय के दोस्त रोडने ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह उससे प्यार करता थी लेकिन वह उसके प्रति आसक्त था। वह अच्छी दिखती थी और हमेशा पैसे कमाती थी।' जिसके कारण वह उससे जलता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed